House siezed : मकान सीज किया तो मालिक ने पुत्री को अंदर भेजा, हंगामा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
प्रतापनगर थानान्तर्गत (Police station Pratapnagar) चानणा भाखर (Channana Bhakhar) के ज्योति नगर में निर्माणाधीन मकान को नगर निगम ने गुरुवार को सीज (Under construction house siezed) किया तो मालिक ने चोरी छुपे मासूम पुत्री को खिड़की से प्रवेश कराया और बंद करने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। पुलिस ने मासूम पुत्री को बाहर निकाला और निगम की तरफ से मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। (Nagar Nigam siezed under construction house)
पुलिस के अनुसार ज्योति नगर में राजेश सोनी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ हिस्सा नाले पर बनने के चलते निगम को शिकायत की गई। निगम अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान सीज किया और वहां से चले गए। कुछ देर बाद मकान मालिक ने हंगामा कर दिया। निगम कार्रवाई का विरोध करने लगा। उसने दस साल की पुत्री को मकान में बंद करने का आरोप लगाया। पुलिस में निगम के खिलाफ शिकायत दी गई।
पुलिस व नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मकान में बंद मालिक की मासूम पुत्री को सकुशल बाहर निकाला गया।
थानाधिकारी देवीचंद ढाका का कहना है कि मकान मालिक ने मकान के पिछले हिस्से में खिड़की से पुत्री को अंदर प्रवेश कराया था। फिर पुत्री को बंद करने का आरोप लगाने लगा। निगम के निरीक्षक श्रवणराम ने राजेश सोनी के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया।
नोटिस के जवाब नहीं दिए, सीज किया
नाले पर मकान बनाने की शिकायत मिलने पर निगम ने जांच की थी। फिर मकान बनाने वाले को नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। तब निगम ने सीज करने का निर्णय किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/C3oxTSu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment