Destination weddings: डेस्टिनेशन वेडिंग टूरिज्म से जोधपुर पर्यटन क्षेत्र में आएगी बूम....

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश व विदेश में रहने वाले भारतीयों को अपने बच्चों की शादियों के लिए रॉयल वेडिंग्स की बेस्ट लोकेशन के लिए सनसिटी जोधपुर पहली पसंद बनता जा रहा है। कोविड काल के बाद सनसिटी के बढ़ते पर्यटन को चार चांद लगाने के लिए इस बार टूरिस्ट सीजन में रॉयल वेडिंग इवेंट की धूम रहेगी। जोधपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग में कई वीआइपी, प्रमुख उद्यमी, फिल्मी सितारे, क्रिकेट जगत की हस्तियाें के भी शामिल होने की संभावना है।

सीजन में 32 डेस्टिनेशन वेडिंग

मारवाड़ टैक्सी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष प्रेमसिंह तंवर के अनुसार इस बार वेडिंग सीजन के लिए यूनियन को जोधपुर जैसलमेर सहित आसपास स्थानों से फुल बुकिंग मिली है। आगामी दो माह के मैरिज सीजन में 32 से अधिक रॉयल वेडिंग अकेले जोधपुर शहर में होगी। इन दिनों भी शहर की तमाम पांच सितारा व बड़ी होटलों में भी रॉयल वेडिंग की बुकिंग की भरमार है। देश-विदेश से आने वाले मेहमानों से लंबे अर्से के बाद शहर की फिजा में वेडिंग टूरिज्म की बहार नजर आएगी।

400 लक्जरी गाड़ियां बुक

जोधपुर टैक्सी सर्विस के विक्रम सिंह सोढा ने बताया कि इन दिनों हो रहे रॉयल वेडिंग समारोह व एक कम्पनी के इवेंट के लिए जोधपुर शहर की लगभग 400 से अधिक गाड़ियां बुक है। इसके अलावा खास वीआइपी मेहमानों के लिए दूसरी जगहों से भी विदेशी लक्जरी गाडिय़ां मंगवाई जा रही है। इसी माह 24 व 28 नवम्बर व 2 ,6, 8 दिसंबर को रॉयल वेडिंग में विदेशी मेहमानों के अलावा देश की नामी हस्तियां भी विवाह समारोहों में आएगी।

दूर नहीं हुए राह के रोड़े

पर्यटन बढ़ने से शहर और शहरवासियों को फायदा होता है लेकिन इस राह में रोड़े भी बहुत है। पर्यटन स्थलों तक संकरी रोड पर ट्रेफिक जाम और मरम्मत के नाम पर सड़कों पर आवागमन बंद करने से पर्यटक वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। घंटाघर में पार्किंग नहीं होने से ट्रैफिक पुलिस सिर्फ वाहनों के चालन बनाती हैं। इससे टैक्सी ड्राइवरों को टूरिस्ट दूर ही ड्राॅप करना पड़ता है और टूरिस्ट को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

25 से 28 तक वेडिंग के लिए होटलें बुक

विश्व स्तरीय फैशन कंपनी के किसी रिश्तेदार की रॉयल वेडिंग का आयोजन 25 से 28 तक जोधपुर में होने वाला है जिसके लिए प्रमुख पांच सितारा होटलों की बुकिंग हो चुकी है। कंपनी की ब्रांड एंबेसेडर जाह्नवी कपूर बताई जा रही है। इस रॉयल वेडिंग में देश के विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियां शिरकत करने जोधपुर आएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/69EFljm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment