शौर्य चक्र कर्नल संग्राम सिंह की प्रतिमा का अनावरण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शौर्य चक्र कर्नल संग्राम सिंह की प्रतिमा का मंगलवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय मुख्य कार्यालय के बाहर गौरव पथ पर अनावरण हुआ। प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया।

समारोह में राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल, जी ओ सी 12 कोर लेफ्टिनेंट जनरल राकेश राकेश कपूर, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, शौर्य चक्र कर्नल भाटी की माता कमल कंवर व पत्नी पूजा सिंह उपस्थित थे।

नमन किया

समारोह में पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर, जस्टिस एन एन माथुर, पूर्व सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव, मेजर जनरल दलवीर सिंह, मेजर जनरल शेर सिंह, मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, ब्रिगेडियर शक्ति सिंह, संग्राम सिंह के भाई विक्रम सिंह, कर्नल के वाई एस बेदी, सहायक पुलिस आयुक्त चक्रवर्ती सिंह राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल दिलीप सिंह खंगारोत, कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ ,हिन्दूसिंह सोढा , गोपाल सिंह भलासरिया समेत कई सैन्य अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, गौरव सेनानी, शहर के गणमान्य नागरिक और 10 पैरा के जवान उपस्थित थे ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iy6mz1c
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment