Tourism : टूरिज्म में मंडोर गार्डन - हेरिटेज वॉक का क्रेज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में दिवाली वेकेशन पर बड़ी संख्या में पर्यटकों की बम्पर आवक से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की बांछे खिल गई है। दिवाली के बाद हर दिन उम्मीद से बढ़ कर सैलानी शहर के साथ यहां की स्थापत्य कला को निहारने आ रहे है। बंगाली , गुजराती तथा विदेशी पर्यटकों की गेस्ट हाउसेज तथा सितारा होटलों में भरमार नजर आ रही है लेकिन विदेशी पर्यटकों की संख्या अभी तक काफी कम है। बीते कुछ महीनों से सूर्यनगरी में जहां पर्यटन क्षेत्र में नजर आ रही सुस्ती में दीपावली के बाद दूर होने लगी है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार जोधपुर में नाममात्र पर्यटन स्थल होने के कारण विदेशी पर्यटकों का ठहराव कम हो चुका है। विदेशी पर्यटक जोधपुर के इक्के दुक्का पर्यटन स्थल देखकर जैसलमेर की ओर रूख करने लगे है।

ब्लू सिटी हेरिटेज वॉक , झालरे बने आकर्षण

पर्यटक गाइड दीपक पाराशर के अनुसार देशी पर्यटकों में भी इस बार हेरिटेज वॉक का सर्वाधिक क्रेज है । हर कोई भीतरी शहर के हेरिटेज, हवेलियां, कुएं, बावड़ियां, झालरे व नीले रंग में रंगे पुरानी परंपरा व कला के मकानों को देखने के लिए पहुंच रहे है।

परेशानी से भरी हुई है हेरिटेज वॉक की डगर

ब्लू सिटी का नजारा करीब से देखने के लिए पर्यटक जब नवचौकिया, ब्रह्मपुरी और आसपास के इलाके में पहुंचते है तो सबसे ज्यादा समस्या गंदगी और हिंसक श्वानों के आतंक की रहती है । पचेटिया हिल तक पहुंचने तक श्वानों के साथ बदहाल मार्ग और मलबों की बदबू से दो चार होना पड़ता है।

नवम्बर में संख्या बढ़ने की उम्मीद

लम्बे अन्तराल के पश्चात् विदेशी सैलानियों के आने का सिलसिला जारी होना पर्यटन व्यवसाय के लिए एक शुभ संकेत है। परन्तु संख्या के हिसाब से तुलनात्मक रूप से वर्ष 2018-19 के मुकाबले काफी कम है। इसका कारण विदेशी पर्यटकों को वीजा मिलने में कठिनाई को माना जा रहा है। नवम्बर माह से भारतीय व विदेशी सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

अभिषेक मिन्नी, पर्यटन व्यवसायी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7kWMQDp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment