Smuggling : 170 किलो डोडा से भरी गाड़ी छोड़े भागे थे, चार बाद पकड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिले की भोजासर थाना पुलिस (Police station Bhojasar) ने डोडा पोस्त तस्करी (Poppy straw smuggling) के मामले में चार साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया। (Wanted smuggler caught after four years)
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि गत 17 दिसम्बर 2018 को भोजासर थानान्तर्गत जैसला गांव के पास लावारिस छोड़कर भागे बोलेरो पिकअप से आठ कट्टों में भरा 170 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया था। अंधेरे में चालक व एक अन्य युवक भाग गए थे। पिकअप के इंजन व चैसिस नम्बर और अन्य सुरागों के आधार पर तस्करों की पहचान की गई थी। तलाश के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया था। इस बीच, विशेष अभियान के तहत एसआइ लाखाराम के नेतृत्व में एएसआइ दमाराम, कांस्टेबल वीरेन्द्र व फरसाराम ने तलाश के बाद नोखड़ा गांव निवासी दूडराम पुत्र मनोहरराम बिश्नोई को हिरासत में लिया। जिसे भोजासर थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। वृत्ताधिकारी (ओसियां) जांच कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6ybInQN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment