Seat Belt : सीट बेल्ट न लगाने पर प्रतिदिन कट रहे 21 जनों के चालान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सड़क हादसों में जनहानि से बचने के लिए कार में चालक (Car driver) व पास बैठने वाले को सीट बेल्ट (Seat belt) लगाना अनिवार्य है, लेकिन अब पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य होने वाला है। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में चालक व पास बैठने वाले व्यक्ति ही सीट बेल्ट लगाने में कोताही बरत रहे हैं। यही वजह है कि जोधपुर में अमूमन 21 चालान रोजाना बनाए जा रहे हैं। पिछले 32 माह में 26,549 चालान (Seat belt challan) बनाए जा चुके हैं।
बिना सीट बेल्ट के हर माह 626 चालान
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में इस साल जनवरी से 31 अगस्त तक 5 हजार से अधिक चालान सीट बेल्ट न लगाने वालों के बनाए गए हैं। औसतन 626 चालान हर महीने बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2020 की तुलना में इस साल सीट बेल्ट न लगाने के चालान में काफी कमी आई है। वर्ष 2020 में 12776 चालान बनाए गए थे। (Seat belt challan)
दुपहिया वाहन के बाद अब कार पर भी नियम
राज्य सरकार ने सालों पहले दुपहिया वाहन चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया था। इस नियम की अभी भी पूरी तरह पालना नहीं हो रही है। अब कार में आगे के साथ-साथ पीछे बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट अनिवार्य किया जा रहा है।
15 से अधिक साल पुरानी कारों में नहीं है बेल्ट
पुलिस का मानना है कि दस से पन्द्रह साल पुरानी कारों में आगे के साथ-साथ पीछे भी सीट बेल्ट मौजूद हैं। इससे अधिक पुरानी और विंटेज कारों में सीट बेल्ट नहीं हैं।
अभी तक नोटिफिकेशन नहीं मिला है
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात चैनसिंह महेचा का कहना है कि कार में आगे बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से लगातार जांच व कार्रवाई की जाती है। पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाने के संबंध में फिलहाल नोटिफिकेशन नहीं मिला है।
------------------------------------
चालान के आंकड़ों पर नजर
मद---------------------2020-----------------2021--------------------2022
कुल चालान-----------1,36,571-------------2,04,072----------------1,45,053
बिना सीट बेल्ट--------12,776---------------8,762--------------------5,011
बिना हेलमेट-----------38,289---------------17,471------------------11,274
----------------------------------
चालान से जमा होने वाला जुर्मानामद------------------------2020------------------2021---------------------2022
प्रशमन चालान-----------1,06,330-------------1,66,126-----------------1,22,693
प्रशमन राशि-------------2,10,33,350----------5,02,86,150-------------3,73,11,200
(नोट : यह आंकड़े पुलिस कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त हैं और वर्ष 2022 के आंकड़े 31 अगस्त तक के हैं।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rtbqi3L
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment