Rajasthan Patrika Dandiya Mahotsav -2022 : पत्रिका डांडिया महोत्सव में झूम उठा जोधपुर ....आज भी मचेगी धूम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . राजस्थान पत्रिका की ओर से दो दिवसीय पान बहार डांडिया महोत्सव-2022 के प्रथम दिन शनिवार को शहरवासी झूम उठे । दो साल के अंतराल के बाद हुए डांडिया महोत्सव के प्रति युवक, युवतियों, बच्चे व महिलाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। डाली बाई मंदिर रोड स्थित चौपासनी गार्डन के विशाल हरे हरे घास के मखमली मैदान पर रंग -बिरंगी रोशनी से सुसज्जित परिसर में शाम ढलते ही डांडिया थामे युवाओं का हुजूम पहुंचना शुरू हो गया।

गूंजी धुनें तो थिरकने लगे कदम

चौपासनी गार्डन परिसर में मां अंबे की महाआरती के तुरंत बाद परिसर में जैसे ही भक्तिगीतों की धुनें गूंजी तो मौजूद सभी दर्शकों के कदम थिरक उठे। ट्रेडिशनल गुजराती परिधान चनिया चोली- शंख सीपियों तथा काठयावाड़ी वेशभूषाओं में सजे धजे युवक - युवतियां हाथों में डांडिया और कदमताल करते हुए झूम उठे । गरबी परिसर में नृत्य के दौरान हर जोड़ा एक दूसरे से खास समन्वय स्थापित करता नजर आया ।

सुर - लय ताल के अनूठे सम्मिश्रण के दौरान जोश और उत्साह लगातार बढ़ता गया। करीब तीन घंटे तक गरबा - डांडिया महोत्सव में झांझर वाली थ्हारा भजन ने रंग लाग्यो ... पावली लेन हूं तो पावागढ़ गई ... ढोलीड़ा - ढोल रे वगाड़ ... चालो पेला बाम्बू बीट्स ना .. तारा बिन श्याम ... , पंखीड़ा .. पंखीड़ा .. , कुंम - कुंम पगल्या माडी पधारो ... आदि ने समूचे माहौल में आध्यात्म की खुशबू बिखेर दी । आयोजन स्थल पर एक सर्किल में राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी तो दूसरी ओर कपल्स व समूह -फाई म्यूजिकल बीट्स पर झूमते नजर आए ।

पूजा अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
महेश शर्मा, महेश ट्रेडिंग कंपनी सीएण्डएफ पान बहार ग्रुप, बृजेश सिंह सेंगर रीजनल सेल्स मैनेजर राजस्थान पान बहार ग्रुप, डॉ सुरेश गोयल सीईओ गोयल हॉस्पिटल, मनोज अग्रवाल डायरेक्टर रामभजोस ज्वेलर्स व चोपासनी गार्डन के प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित पारस श्रीमाली ने विधिवत पूजन करवाया।

उठाया व्यंजनों का लुत्फ

डांडिया महोत्सव के दौरान स्थल पर लगे स्टालों पर शहरवासियों ने सपरिवार व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का संचालन रितु चौहान और संदीप सैन ने किया ।

पुरस्कारों की बहार

बेस्ट फीमेल डांसर- रिया ललवानी

बेस्ट मेल डांसर- राकेश सोमेश्वर

बेस्ट डांसिंग कपल- कबीर व पिंकल अरोड़ा

बेस्ट किड डांसर - लतिका माथुर

प्रवेश पत्र निम्न स्थानों पर

- चौहान साइकिल स्टोर।साइकिल मार्केट, घंटाघर रोड, जोधपुर।

- श्री राम स्टेशनरी।

बी मॉडर्न के सामने, यूको बैँक के पास, पावटा, जोधपुर।

- ब्लू बैरीज कैफे।

8वीं बी रोड, जूडियो शोरूम के पीछे गली में, चिल्ड्रन पार्क चौराहा, जोधपुर

- आरडी जेड 1983

शॉप नम्बर 25, अशोक उद्यान मार्केट, पाल रोड, जोधपुर।

- भाग्यश्री मोबाइल गैलेरी

राज रणछोड़जी मंदिर के नीचे, एमजीएच रोड, जोधपुर।- कैलाश पुस्तक भण्डार

प्रथम पोल अंदर महामंदिर, जोधपुर।

- श्री अम्बे भोजनालय एण्ड फास्ट फूड

रिडिया फांटा, बाइपास रोड, गोकुल वाटिका के पास, सूरसागर, जोधपुर।

- श्री बोराणा हार्डवेयर

काजरी रोड, शास्त्री नगर पुलिस थाना के पीछे, जोधपुर।

यह होंगे सहयोगी

1.चौपासनी गार्डन2. जांगिड़ जनरेटर

3.पंकज साउण्ड4. मून लाइट डेकोरेशन

5. मंगलम इवेंट6. शिवम फैंसी स्टोर

7. श्रीराम सिक्युरिटी

8. क्रॉस एडवेंचर

9. निकिता ट्रेडिंग

10. श्री अक्षय फोटोग्राफी

इन बातों का रखें ध्यान

- महोत्सव में प्रवेश शुल्क 200 रुपए रखा गया है।

- महोत्सव में एंट्री के लिए कपल का होना आवश्यक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AgIopj1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment