रिफाइनरी हीट एक्सचेंजर्स के लिए बनेगी डेटा पाइपलाइन
आइआइटी जोधपुर में मशीन लर्निंग मॉडल विकसित
जोधपुर. एल्गो8 एआइ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर ऑयल और पेट्रोलियम रिफाइनरी के हीट एक्सचेंजर्स के लिए डेटा पाइपलाइन बना रहा है। साथ ही मशीन लर्निंग मॉडल का विकसित किया जा रहा है। इससे हीट एक्सचेंजर्स खराब होने की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
आइआइटी जोधपुर में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आंगन सेनगुप्ता के नेतृत्व में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की रिसर्च टीम इस अहम प्रोजेक्ट में लगी हुई है।
बार-बार शटडाउन से निजात
शोध रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल और पेट्रोलियम रिफाइनरी में हीट एक्सचेंजर्स खराब होने की समस्या आम है। यूनिट को नियमित रूप से मेंटेन करने के लिए पूरी तरह शटडाउन करना पड़ता है या फिर नेटवर्क की यूनिट को बाइपास करना होता है। हीट एक्सचेंजर्स को सुचारू रखने के लिए इसे मेंटेन करना आवश्यक होता है। इस विशेष समस्या के समाधान के लिए प्रॉसेस इंजीनियरिंग और डेटा मॉडलिंग प्रौद्योगिकी की बुनियादी समझ आवश्यक है। इस मॉडल से बार-बार शटडाउन की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
------------------------
आइआइटी जोधपुर केमिकल इंजीनियरिंग में आधुनिक मॉडलिंग और कम्प्युटेशन आधारित जानकारी का भंडार है। हमारे शोधकर्ता इस तरह की बुनियादी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में सक्षम हैं।
- प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग, आइआइटी, जोधपुर
------------------------
मॉडल की विशेषता
- हीट एक्सचेंजर नेटवर्क के नियंत्रण और नियमित मेंटेनेंस के लिए डेटा पर आधारित मॉडल तैयार किया है।
- प्रत्येक हीट एक्सचेंजर यूनिट के नेटवर्क प्रभाव का आकलन सफाई के लिए अगली निर्धारित तिथि का सुझाव देगा।
- एक ग्राफिकल यूजर इंटरफेस से अनुमानित परिणामों को देखने और यह सत्यापित करेगा कि मॉडल कितना सटीक है।
- हीट एक्सचेंजर यूनिट की इस मॉडल के आधार पर नियमित मेंटेनेंस कर ऐसेट की बेहतर उपलब्धता के साथ समय से चेतावनी देगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eD2sAEb
0 comments:
Post a Comment