Jodhpur. Deepawali के मौके पर कई लोग पुराना सामान Online बेचते और खरीदते हैं। लेकिन इस सीजन में ठग भी सक्रिय है। Social Media पर ऐसे ही पुराने सामान की फोटो डालकर उसमें फर्जीवाड़ा करने वाले सक्रिय हैं। जोधपुर में कुछ दिन में ऐसे प्रकरण भी सामने आए हैं। ऐसे में यदि मार्केट प्लेस से खरीदारी कर रहे हैं तो उसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि त्योहारी सीजन में चपत लग सकती है।
केस 1
सुमित कुमार नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर सैकंड हैंड सामान बेचा जा रहा है। जिसमें फोटो फर्जी है और दिए गए नम्बर पर कॉल करने से खाता खाली हो सकता है। जोधपुर में ऐसा कुछ लोग शिकार हुए हैं।
केस 2
मंजीतसिंह के नाम से भी सोशल मीडिया पर घर का कई सामान बेचने की पोस्ट डाली गई। इसमें अर्जेन्ट स्थानांतरण का हवाला भी दिया गया है। इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने या दिए गए नम्बर पर फोन करने से ठगी का शिकार हो रहे हैं।
आसानी से लोग आते हैं झांसे में
इन दिनों दीपावली के सीजन में अधिकांश लोग अपना पुराना सामान बेच कर नया लेते है। ठग इस सीजन में इसीलिए सक्रिय है क्योंकि लोग सोशल मीडिया पर मार्केट प्लेस में इन बातों को सर्च करते हैं। इसी कारण ठगों के चक्कर में आ जाते हैं।
सामान दिखा पेमेंट ले लेते हैं
सोशल मीडिया पर जो सामान दिखाया जा रहा है, वह दरअसल, वास्तव में नहीं होता। जिस फर्जी आईडी से यह फोटो डाले जाते हैं, उसमें दिए नम्बर पर पेमेंट मंगवा लेते हैं। लेकिन सामान की डिलीवरी नहीं पहुंचती।
एक्सपर्ट व्यू
पुराना सामान बेचने के नाम पर ठग सक्रिय है। यह डिफेंस से जुडे़ होने का दावा करते हैं और इसके बाद ठगी करते हैं। अर्जेन्ट स्थानांतरण का दावा भी किया जाता है। जिससे कि लोग इनके झांसे में आ जाते हैं। जरूरत है कि हम सोशल मीडिया पर अपनी वह मेल आईडी व फोन नम्बर अपडेट न करे जो हमारे बैंकिंग सिस्टम से जुड़ा है। इसके अलावा द्विस्तरीय सिक्योरिटी सिस्टम को भी मजबूत करें। बिना सामान देखे किसी प्रकार का भुगतान न करें।
- संवित्तेश्वर पुरोहित, साइबर एक्सपर्ट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hvROyxn
0 comments:
Post a Comment