Diwali 2022 : खुशियों के त्योहार दीपावली पर ग्रहण का साया,जानें क्या होगा असर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. खुशियों के त्योहार दीपावली पर इस बार ग्रहण का साया रहेगा। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। दीपावली की देर रात से ही सूर्य ग्रहण सूतक आरंभ हो जाएगा। दीपावली इस साल 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कृष्ण पक्ष की अमावस्या 24 अक्टूबर को शाम 5:28 मिनट से शुरू होकर 25 अक्टूबर शाम 4:18 मिनट तक रहेगी। इस बार सूर्यग्रहण करीब 4 घंटे 3 मिनट का होगा और इस ग्रहण का मोक्ष भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण समाप्त होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा।

जहां दिखाई नहीं देगा वहां सूतक मान्य नहीं

ज्योतिषियों के अनुसार कार्तिक अमावस्या को होने वाला सूर्य ग्रहण खंडग्रास होगा, जोकि भारत में देखा जा सकेगा। जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां इसका सूतक मान्य नहीं होता है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव दीपावली पूजन पर नहीं पड़ेगा लेकिन गोवर्द्धन पूजन अगले दिन किया जाएगा। सूर्य ग्रहण का आरंभ 25 अक्टूबर को दिन में 2:29 मिनट पर हो रहा है। सूर्यग्रहण के बारे में नियम है कि ग्रहण आरंभ होने से 12 घंटे पहले इसका सूतक लग जाता है। इसलिए 24 अक्टूबर दीपावली की रात 2:29 मिनट से सूर्यग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएगा।

खंडग्रास सूर्यग्रहण का समय

ग्रहण प्रारंभ- 2-29 दोपहर

ग्रहण मध्य -4-30 दोपहर

ग्रहण समाप्त--6-32 शाम

ग्रहण अवधि - चार घंटे तीन मिनट

नहीं दिखेगा ग्रहण का मोक्ष

ज्योतिष डा. अनीष व्यास ने बताया कि 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्यग्रहण करीब 4 घंटे 3 मिनट का होगा। और इस ग्रहण का मोक्ष भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि सूर्य ग्रहण समाप्त होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। लेकिन दीपावली की रात 2:30 बजे से सूर्य ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/a86uqK9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment