Constable exam : कांस्टेबल भर्ती : शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा की तिथि घोषित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021- (Constable Recruitment Exam-2021) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा के लिए तारीख और स्थान की घोषणा (Date declare of Physical Efficiency & Measurement Test) कर दी गई है। (Physical Efficiency & Measurement Test) (Rajasthan Police)
जीआरपी जोधपुर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 28 अक्टूबर सुबह 5 बजे से अजमेर में गुलाबाड़ी रोड स्थित जीआर सेन्टर-1, सीआरपीएफ हरीशचन्द्र स्टेडियम में शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा होगी। जोधपुर ग्रामीण पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 31 अक्टूबर सुबह 5 बजे से जोधपुर में मण्डोर रोड स्थित राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र और पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में भर्ती के लिए 1 नवम्बर से तीन नवम्बर तक सुबह 5 बजे से जोधपुर में मण्डोर रोड स्थित राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा होगी।
प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इनके प्रवेश पत्र पुलिस की अधिवकृत वेबसाइट https//recruitment2.rajasthan.gov.in और https://ift.tt/N34oeJh से डालउनलोड किए जा सकेंगे। इस प्रवेश पत्र के साथ लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज के 4 कलर फोटो और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति में बिन्दु-11 में वर्णित मूल प्रमाण पत्र व स्वप्रमाणित प्रति और राजकीय चिकित्सक से जारी आरोग्य व फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/82xWk4H
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment