गरबा की भक्ति धुनों पर झूम उठा शहर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर .राजस्थान पत्रिका की ओर से डाली बाई मंदिर रोड स्थित चौपासनी गार्डन परिसर में आयोजित दो दिवसीय पान बहार डांडिया महोत्सव -22 के अंतिम दिन रविवार को गरबे की धुनों पर सूर्यनगरी झूम उठी। भव्यतम डांडिया महोत्सव में गुजराती गरबा भक्ति गीतों पर थिरकती शाम जैसे - जैसे आगे बढ़ी चारों ओर उल्लास - उमंग और उत्साह नाच उठा । परम्परागत चनिया - चोली , शंख - सीपियों एवं रंगबिरंगी मारवाड़ी घाघरा ओढ़नी जैसे परिधानों में सजी - संवरी युवतियों व महिलाओं के साथ बच्चों का उत्साह भी देखते ही बनता था । आकर्षक गुजराती वेशभूषा में युवा अपने डांडिया पार्टनर के साथ गुजराती गरबा की धुनों पर एक लय में झूमता नजर आया । सुर, लय व ताल के अनूठे संगम के दौरान समूचा महोत्सव स्थल डांडिया के रंग में रंगा नजर आया । डांडिया महोत्सव के दौरान स्थल पर लगे स्टालों पर शहरवासियों ने सपरिवार विभिन्न तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
प्रारंभ में पान बहार के वितरक सीएण्डएफ पान बहार ग्रुप, नीतीश शारडा, बृजेश सिंह सेंगर रीजनल सेल्स मैनेजर राजस्थान पान बहार ग्रुप, विनोद सिंघवी डायरेक्टर विनोद ग्रुप, केके बिश्नोई प्रदेश मंत्री भाजपा राजस्थान, अभिमन्यु सिंह सांदू ,पार्टनर विष्णु आर्ट एंड क्राफ्ट, राज्य सभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत व चौपासनी गार्डन के प्रबंधक मानवेंद्र सिंह व भवानी शंकर खत्री डायरेक्टर अरविंद एक्सपो क्राफ्ट ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना की और मां अंबे की आरती से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन रितू चौहान और संदीप सेन ने किया । समापन समारोह में अतिथियों ने महोत्सव के दौरान राजस्थान पत्रिका के डांडिया प्रशिक्षिण शिविर के अलग - अलग बैच के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । शिवम फैंसी ड्रेसेस की ओर से 50 से अधिक सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

दूसरे दिन भी पुरस्कारों की बहार

बेस्ट फीमेल डांसर- कविता डांगरा
बेस्ट मेल डांसर- धीरज कुमार भार्गव
बेस्ट डांसिंग कपल- श्रवण और पूजा परिहार
बेस्ट किड डांसर - श्रृंगार पारीक


यह रहे प्रमुख सहयोगी
1.चौपासनी गार्डन

2. जांगिड़ जनरेटर

3.पंकज साउण्ड

4. मून लाइट डेकोरेशन
5. मंगलम इवेंट
6. शिवम फैंसी स्टोर

7. श्रीराम सिक्युरिटी

8. क्रॉस एडवेंचर
9. निकिता ट्रेडिंग
10. श्री अक्षय फोटोग्राफी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TieMoKW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment