जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत (Police station Rajeev Gandhi nagar) चौपासनी (Chopasni) में मदद करने के बहाने एक महिला ने नजदीकियां बढ़ाईं और युवक से तीन लाख रुपए व कुछ सामान ऐंठ लिए।(lady blackmailed a man)
पुलिस के अनुसार मूलत: फलोदी (Phalodi) हाल चौपासनी निवासी एक युवक ने महिला व उसके तीन सहयोगियों पर अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने और घरेलू सामान हड़पने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि महिला व पीडि़त रिश्ते में देवर-भाभी है। पांच वर्ष पहले महिला ने आर्थिक तंगी बताकर मदद करने का आग्रह किया था। युवक ने उसे किराए पर कमरा दिलाया था। फिर युवक वहीं खाना खाने लग गया था औ वही रहने लगा था।
इस दौरान महिला ने युवक से नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने मना कर दिया था। उसने सगाई होने के साथ ही एक युवती से रिश्ता होने की जानकारी दी। इससे गुस्साई महिला ने युवक के मोबाइल से युवती के साथ वाले फोटो लिए और सगाई वाली युवती के घरवालों को भेज दिए थे। जिससे उसका रिश्ता टूट गया था।
महिला ने फोटो के बूते ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। उसने तीन लोगों से धमकियां दिलवाईं। उससे तीन लाख रुपए और घर के लिए लाकर रखा एसी, वॉशिंग मशीन, अंगूठी, मिक्सी, गैस सिलेण्डर व अन्य सामान हड़प लिया।
आत्महत्या करने की सोची, घरवालों ने हिम्मत दिलाई
युवक का कहना है कि महिला ने ब्लैकमेलिंग से युवक की मेहनत के तीन लाख रुपए और हजारों रुपए का सामान हड़प लिया। वह आत्महत्या करने की सोचने लगा।घरवालों को पता लगा तो उन्होंने हिम्मत बंधाई और फिर वह पुलिस के पास पहुंचा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8i5TNdj
0 comments:
Post a Comment