Accident : गलत दिशा में जाकर बस ने बाइक सवार की जान ली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर।
जैसलमेर रोड (Jailselmer road) पर केरू (Keru) फांटा पर पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से दौड़ रही निजी बस ने गलत दिशा में जाकर मोटरसाइकिल को (/Bus killed bike rider) चपेट में ले लिया। चालक की मौत हो गई और पुत्र के हाथ व पांव फ्रैक्चर हो गए।
पुलिस के अनुसार पोपावास (Popawas) गांव निवासी आइदानराम जाट 55 अपने पुत्र रमेश के स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए बाइक पर जोधपुर आ रहे थे। आइदानराम बाइक चला रहे थे। केरू में पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे तो जोधपुर से तेज रफ्तार व लापरवाही से एक बस गलत दिशा में आई और मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। आइदानराम व पुत्र रमेश नीचे गिर गए।
बस इतने से ही नहीं रूकी। रफ्तार अधिक होने से बस उनके ऊपर से निकल गई। आइदानराम अचेत हो गए। पुत्र के भी गंभीर चोटें आईं। वहां से निकल रहे पत्थर व्यवसायी हड़मानराम व तेजाराम ने दोनों को संभाला। पुलिस को सूचना दी गई। फिर पिता व पुत्र को मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आइदानराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्र रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके हाथ व पांव में फ्रैक्चर बताए जाते हैं।
मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के भाई प्रेमाराम की तरफ से बस चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। चालक बस वहीं छोड़कर भाग गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1H9MOWh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment