जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल में कुल 394 अंडर पास बने हुए है, इनमें केवल अंडर पास पर टिन शेड का निर्माण किया गया है और 391 अंडर पास खुले पड़े है। यह चौंकाने वाली जानकारी रेलवे ने खुद आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग को सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में दी है। दरअसल, जोधपुर रेल मण्डल में लोगों के आने-जाने में दिक्कत ना हो इसलिए जगह-जगह अंडर पास तो बना दिए गए लेकिन इन अंडरपास के चलते लोगों को रही समस्याओं की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। इनमें न तो टिन शेड लगवाए गए हैं और न ही पानी की निकासी के व्यापक इंतजाम है। जिनमें बरसात होने पर पानी जमा हो जाता है। बारिश के दिनों मे रेलवे अंडर पास में जलभराव हो जाता है, जिससे वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंडर पास में जलभराव होने के कारण पैदल जाने वाले लोगों को मजबूरी में रेलवे लाइन के ऊपर से निकलना पड़ता है, इससे दुर्घटना की भी आशंका रहती है ।
-------
कोटा मण्डल में 223 अंडर पास, जिनमें 72 पर टिन शेड
जोधपुर मण्डल में सिर्फ तीन अंडर पास कवर्ड है तो वही दूसरी और कोटा मण्डल की स्थिति काफी अच्छी है। यहां जन समस्याओं पर बेहतर कार्य होता दिख रहा है। कोटा मण्डल में कुल 223 अंडर पास बने हुए है, जिनमें 72 पर टिन शेड बना हुआ है । यंहा इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है ।
---
उत्तर पश्चिम रेलवे में अब जो नए अंडर पास बन रहे है, उनको आवश्यकतानुसार टिन शेड से कवर करवा रहे है।
कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर
--
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CTyjmoS
0 comments:
Post a Comment