युवाओं को लेकर लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने कही यह बात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम भारतवासी हर चुनौती से निपटने में सक्षम है। हर चुनौती का समाधान हमारे युवा स्टार्टअप से निकाल रहे हैं। डेमोग्राफी औऱ डेमोक्रेसी हमारे देश की ताकत है।

यह बात उन्होंने जैन इंटरनेशनल यूथ ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से नेशनल यूथ कॉन्क्लेव के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जोधपुर का संस्कृति संरक्षण में अलग योगदान। जोधपुर में ये जो तीन दिन की कॉन्क्लेव हो रही है, इसमें कई मुद्दों पर निष्कर्ष निकलेंगे और यहां आने वाले 25 वर्षों के टारगेट भी सभी युवा साथियों को लेने होंगे। अगली बार जब यह कॉन्क्लेव हो तब यह देखा जाए कि वे टारगेट पूरे हुए हैं या नहीं।

बदलते भारत की तस्वीर

उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव उस समय हो रहा है जब हम बदलते भारत की तस्वीर देख रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में और स्टार्टअप के जरिये समाधान भारत का युवा दे रहा है। आज़ादी के बाद उद्योग सेक्टर ने जो प्रगति की है, उसमें जैन समाज का बड़ा योगदान है।

मनोकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना

बिरला का जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी और दक्षिण निगम महापौर वनिता सेठ सहित अन्य ने स्वागत किया। सर्किट हाउस में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने सूरसागर क्षेत्र में मनोकामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।

एयरपोर्ट पर एक तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर लोकसभा अध्यक्ष बिरला का स्वागत हो रहा था। वहीं पांच साल से लापता नरेश बंजारा का भाई गौतम बंजारा फूट-फूट कर रोने लगा। मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने उसे गले लगाया और समझाकर शांत किया। गौरतलब हैं कि इन दिनों कलक्ट्रेट के सामने बंजारा समाज के लोग धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि नामजद आरोपी होने के बावजूद 5 साल से पुलिस नरेश की तलाश नहीं कर पाई है। ये धरना गत 16 दिन से चल रहा हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/81CrBvR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment