जोधपुर।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022 के ग्राम स्तरीय आयोजन के बाद सोमवार से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुई। यह प्रतियोगिताएं जोधपुर जिले के 21 ब्लॉक में ब्लॉक स्तर पर हो रही है। जिले के 21 ब्लॉक में यह प्रतियोगिताएं 12 से 15 सितम्बर तक 4 दिन आयोजित होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी व ब्लाॅक स्तर पर विजेता टीम 22 से 25 सितम्बर तक जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला स्तर पर विजेता टीमें 2 अक्टूबर से राज्य स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि जिले के 21 ब्लॉक पर 21 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। इन सभी नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सीबीईओ और बीडीओ को बनाया गया हैं। इन खेलों के लिए करीब 1565 टीमों का गठन किया गया है।
-----
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का गणित
- 20274 खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग
- 16804 पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग
- 3470 महिला प्रतिभागी लेंगी भाग
- 1472 पुरुष वर्ग की टीमें
- 300 महिला वर्ग की टीमें
----
6 खेलों में होगा आयोजन
- पुरुष वर्ग में कबड्डी की 483 टीमें ब्लॉक स्तर पर खेलेगी जबकि महिला वर्ग की 95 टीम खेलेगी।
- टेनिस क्रिकेट में पुरुष वर्ग में 400 टीमें बनी है जबकि महिला वर्ग में मात्र 7 टीमों का गठन हुआ है।
- वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में 327 टीमें खेलेगी जबकि महिला वर्ग में मात्र 36 टीमें ही आपस में खेलेगी।
- राष्ट्रीय खेल हॉकी पुरुष वर्ग में मात्र 36 टीमें बनी है और महिला वर्ग में मात्र 14 टीमों का गठन हुआ है।
- शूटिंग वालीबॉल में पुरुष वर्ग में 134 टीमें बनी है।
- खो-खो महिला वर्ग में 148 टीमों का गठन हुआ है ।
शूटिंग बॉल केवल पुरुष वर्ग के लिए व खो-खो केवल महिला वर्ग के लिए ही है
----
उम्र की बाध्यता नहीं
इस प्रतियोगिता में उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। किसी भी उम्र का खिलाड़ी भाग ले सकता है और खेल सकता है, पर वह संबंधित ग्राम पंचायत का होना आवश्यक है । सफल आयोजन के लिए खेलों के अलग-अलग खेलों के विशेषज्ञ की 6 टीमें बनाई गई है, जो तकनीकी रूप से सहयोग कर रहे हैं।
---
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ykDAe9m
0 comments:
Post a Comment