देशभर के OBC वर्ग को साधने के लिए Rajasthan बना केन्द्र

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

भारतीय जनता पार्टी BJP देशभर के OBC वर्ग को साधने के लिए जोधपुर में मंथन शुरू कर चुकी है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की औपचारिक बैठक को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव Bhupendra Yadav ने उदघाटन सत्र में शुरूआत करते हुए कही। भाजपा के प्रदेश स्तर के तमाम नेता जोधपुर Jodhpur पहुंच चुके हैं। 9 सितम्बर से शुरू होकर यह बैठक 10 सितम्बर तक चलेगी। समापन सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इस बैठक में कुल आठ सत्र होंगे और प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं। जिस लिहाज से भाजपा पूरे देश में ओबीसी वर्ग के लिए काम करेगी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने बताया कि मोदी सरकार के ओबीसी वर्ग के लिए किए कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने और ओबीसी की जातियों के सामने आरक्षण व अन्य समस्याओं के प्रस्ताव रखे गए हैं। इस राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन सत्र में शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। जो कि चुनावी रणनीति के साथ विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजाएंगे। पहले उदघाटन सत्र, इसके बाद ओबीसी को समर्पित मोदी सरकार, तीसरे सत्र में ओबीसी मोर्चा की राज्यवार रिर्पोटिंग हुई। चौथे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए गए। साथ ही राजस्थान की राजनीतिक िस्थति पर मंथन हुआ। ओबीसी समाज की समस्या व चुनौतियों और छठा सत्र में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां जिसमें परिवारवाद, क्षेत्रवाद और कट्टरवाद पर मंथन। सातवे व आठवे सत्र में मोदी सरकार की उपलिब्धयां ओबीसी मोर्चा के भविष्य के कार्यक्रम पर मंथन।

बूथ सम्मेलन में 25 हजार का लक्ष्य

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संभाग के प्रत्येक मंडल से 150 कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा गया है। 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन रावण का चबूतरा मैदान में 10 सितम्बर को किया जाएगा, जिसे गृह मंत्री शाह संबोधित करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XLEuvIF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment