Murder : बजरी खनन विवाद में हत्या : हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
लूनी थानान्तर्गत (Police station Luni) धुंधाड़ा (Dhundhara) में लूनी नदी (Luni river) से बजरी खनन (Illegal mining of bajari) को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या (Murder in illegal mining dispute) का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर (Main accused Historysheeter arrested) लम्बे समय से अवैध खनन में लिप्त है। खजिन विभाग की ओर से उसके खिलाफ चार एफआइआर दर्ज (FIR) करवाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बजरी के अवैध खनन व चोरी करने को लेकर उस पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। उधर, हत्या के मामले में लूनी थाना पुलिस ने शनिवार को हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। अन्य कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
पुलिस के अनुसार गत गुरुवार देर रात धुंधाड़ा में लूनी नदी की रपट पर दो पक्षों में विवाद और झगड़े के बाद कैम्पर को टक्कर मार दी गई थी। मूलत: समदड़ी में रामपुरा हाल धुंधाड़ा निवासी ओमाराम पटेल कैम्पर के नीचे दब गया था और उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में रोहिचा निवासी हिस्ट्रीशीटर सोहनलाल बिश्नोई, उसके पुत्र मेमराज, दीपक उर्फ राकेश, विक्रम, सतपाल, पप्पू व सात-आठ अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया।
मुख्य आरोपी सोहनलाल बिश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि उसके पुत्र मेमराज व अन्य आरोपियों को अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
नौ डम्पर-जेसीबी जब्त, नदी की रपट भी तोड़ी थी
खनिज विभाग के अनुसार बजरी के अवैध खनन करने के चलते सोहनलाल बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाइयां की गई हैं। लूनी थाने में उसके खिलाफ चार एफआइआर दर्ज कराई गई है। कुछ समय पहले नौ डम्पर व जेसीबी जब्त की गई थी। लूनी नदी की रपट क्षतिग्रस्त करने का अलग से मामला दर्ज कराया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zXf5WAh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment