जोधपुर।
महामंदिर थानान्तर्गत (Police station Mahamandir) भदवासिया (Bhadwasiya) में मुख्य रोड पर महादेव नगर में सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण और रुपए (Lakhs of Oranaments and cash stolen) चुरा लिए गए। वहीं, शक्ति नगर गली-6 में दुकान में सेंध लगाकर नौ लाख रुपए के मोबाइल व हजारों रुपए चोरी हो गए।
पुलिस के अनुसार भदवासिया मुख्य रोड पर महादेव नगर निवासी सरला पत्नी उदयराज सोनी गत दिनों नोएडा में रहने वाले पुत्र के पास गई थी। पीछे मकान में कोई नहीँ था। गत रविवार को बागवान पौधों की सार-संभाल के लिए वहां आया तो मुख्य गेट पर ताला टूटा पाया। अंदर सभी कमरे, अलमारी व लॉकर के ताले टूटे हुए थे। बागवान ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार को अवगत कराया। उसने मकान मालिक को सूचना दी। जो सोमवार को नोएडा से जोधपुर पहुंची। पूरा घर बिखरा हुआ था। अलमारी के लॉकरों से 45 ग्राम सोने की चेन, कान के टोपस, दो अंगूठी, एक नथ, एक तुलसी की माला, सोने के मोती, सात सौ ग्राम चांदी के विभिन्न जेवर, छह हजार रुपए और कपड़े गायब थे।
मोबाइल दुकान में सेंध, 35 मोबाइल चोरी
जूड गांव में गोदारों की ढाणी निवासी मेघाराम पुत्र भंवराराम जाट की शक्ति नगर गली-6 में मोबाइल की दुकान है। गत रविवार मध्यरात्रि चोरों ने दुकान में सेंध लगाई और आठ से नौ लाख रुपए के 20-35 मोबाइल, गल्ले से 25-30 हजार रुपए, पेन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल के कई बिल चुरा लिए। पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SJdVy3N
0 comments:
Post a Comment