पहली बारिश में आसिम रियाज और निशा गुरगैन की केमिस्ट्री

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

यह गीत दूसरे सभी रोमांटिक गीतों से काफी अलग है। यह न सिर्फ एक रोमांटिक गीत है बल्कि इस गीत में बहुत सारे एहसास और जज़्बात भी जुड़े हुए हैं। गीत में आसिम रियाज़ और निशा गुरगेन की केमिस्ट्री से आपको भी प्यार हो जाएगा। इस संगीत को राजस्थान के लोगों ने भी सराहा है। यहां के संगीतप्रेमी बताते हैं कि नए संगीतकारों को मौका देना अच्छी पहल है।

इस म्युज़िक वीडियो के प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी का कहना है कि पहली बारिश में एक ऐसा गीत है जो आपकी प्लेलिस्ट में जुड़ने के लिए और आपके दिल में बस जाने में वक्त नहीं लगाएगा। आसिम और निशा की जोड़ी ने गाने को बहुत ही प्यारा बना दिया है।
सुमित भल्ला और अनीता भट्ट की जादुई आवाज़ में इस गीत के वीडियो को देहरादून की पहाड़ियों, लोकेशंस पर फ़िल्माया गया है। आसिम रियाज़ का कहना है कि पहली बारिश में रोमांस की खुशबू बहुत अच्छी तरह से महसूस की जा सकती है।

आत्मा म्युज़िक के सीईओ करण रमानी कहते हैं कि आत्मा म्युज़िक अपने हर गीत में हमेशा से कुछ अलग पेश करता आया है। पहली बारिश में गीत पर काम करना एक अलग ही अनुभव रहा।

उल्लेखनीय है कि कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, मुम्बई का एक हिस्सा आत्मा म्युज़िक है, जो नए गीतकार, संगीतकार और गायकों को बढ़ावा देती है। यह काफी रफ्तार से बढ़ने वाली म्युज़िक कंपनी है।

काशी कश्यप ने इस गीत को कम्पोज़ किया है। भानु पंडित और मुकेश मिश्रा ने इसके शब्द लिखे हैं और संगीत भानु पंडित ने दिया है। आत्मा म्युज़िक द्वारा प्रस्तुत गीत पहली बारिश में वसीम कुरैशी और गितेश चंद्राकर द्वारा निर्मित है। सुमित भल्ला और अनीता भट्ट ने इसे जादुई अंदाज़ में गाया है। वीडियो को नदीम अख्तर ने डायरेक्ट किया है। गाने के सह-निर्माता अयूब कुरैशी, अख्तर खान, सचिन बेलदार, विकास तिवारी, डॉ. अनिल उपाध्याय, रवि प्रियांशु, अज़ान कुरैशी, मुहाफ़िज़ कुरैशी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/w9Not67
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment