Weather: मानसून सक्रिय, प्रदेश में यहां झमाझम की उम्मीद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- मौसम में बदलाव से उमस बढ़ी, मानसून सक्रिय
जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को तापमान में उतार चढ़ाव के साथ उमस भरा मौसम रहा। तापमान में बढ़ोतरी होने से बारिश का मौसम तो बनने लगा लेकिन अधिकांश हिस्सों में बादलों ने निराश ही किया। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी ट्रफ लाइन थार के ऊपर होने से मानसून सक्रिय हो चुका है। गुरुवार से कई हिस्सों में मेघ बरसने का पूर्वानुमान है। आगामी तीन चार दिनों तक बरसाती मौसम रहेगा।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। हवा में 90 फीसदी से अधिक नमी होने से सुबह से ही मौसम में कुछ तपिश बनी हुई थी जो धूप निकलने के बाद बढ़ती गई। दिन चढऩे के साथ उमस व्याप्त हो गई। दोपहर में उमस की वजह से शहरवासी हलकान हो गए। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ग्रामीण हिस्सों में भी उमस भरा मौसम रहा।


जैसलमेर में दिन में तापमान 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहां गर्मी के मारे क्षेत्रवासी बेहाल हो गए। रात का पारा 26.3 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 27.4 व अधिकतम 36 डिग्री मापा गया।

गौरतलब है कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रदेश में जुलाई में हुई घनघोर वर्षा ने 66 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। औसत 161.4 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 270 मिलीमीटर पानी बरसा। प्रदेश के 33 में से 31 जिलों में सरपलस बारिश है। पांच जिलों में सौ प्रतिशत से अधिक और एक जिले श्रीगंगानगर में 235 प्रतिशत अधिक बारिश मापी गई है। इससे पहले प्रदेश में 1956 में जुलाई महीने मेें सर्वाधिक 308 मिमी बारिश हुई थी। गौरतलब है कि प्रदेश में 30 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। उसके बाद पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से कोटा और जोधपुर संभाग में तो बाढ़ के हालात तक बन गए थे। मानसून अभी करीब पचास दिन और मेहरबान रहेगा। अभी तक केवल दो जिलाें सवाई माधोपुर में 11 फीसदी और भरतपुर में एक फीसदी कम बारिश हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dmn7fUW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment