Student Union Elections: जोधपुर. जेएनवीयू सहित अन्य विवि व राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। अगले दिन नामांकन पर आपत्ति व जांच होगी। 23 को वैद्य नामांकन सूची प्रकाशित होगी। 26 को मतदान व 27 को परिणाम आएंगे।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के मुख्य संघटक कॉलेज कमला नेहरु महिला महाविद्यालय के बाहर रविवार दोपहर एबीवीपी, एनएसयूआइ, एसएफआइ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों और भारी संख्या में विद्यार्थियों के इकठ्ठा होने से माहौल गरमा गया। छात्र-छात्राएं अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जबरदस्त हूटिंग कर रहे थे। करीब एक दर्जन पुलिस खड़ी थी, लेकिन पुलिस ने मामला संभले नहीं संभल रहा था। छात्र बेरिकेड्स पर चढ़ गए।
कॉलेज के मुख्य रास्ते पर बेरिकेड्स होने से छात्रों की भारी भीड़ मुख्य सडक़ पर आ गई। ट्रेफिक जाम होने लग गया। मामले गंभीर होते देख पुलिस ने डण्डे फटकारे। इस दौरान छात्र इधर-उधर भागने लगे। मुख्य रोड पर चल रही सिटी बस के सामने कई छात्र सामने आ गए, लेकिन गनीमत यह रही कि कॉलेज की मुख्य सडक़ पर बरसात के कारण बड़ी संख्या में गड्ढ़े होने के कारण सिटी बसें रेंगकर चल रही थीं। इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। छात्र तितर-बितर होने के बाद आरएएसी को लेकर बस मौके पर पहुंची।
लिंगदोह कमेटी की अवहेलना
तकरीबन सभी संगठनों के प्रत्याशियों और समर्थकों ने भारी संख्या में पेम्फलेट छपवाए हैं और हर रोज कॉलेज के बाहर हवा में उछालकर अतिरिक्त कचरा पैदा कर रहे हैं। रविवार को भी केएन कॉलेज के बाहर की सडक़ पेम्फलेट से अट गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SZ86z9l
0 comments:
Post a Comment