RUSU Election 2022 : एनएसयूआई के हरेन्द्र ने जोर लगाया, मगर एसएफआई के अरविंद ने मार लिया मैदान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

RUSU Election 2022 : Jodhpur

प्रदेश में बहुप्रतीक्षित जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद के परिणाम आखिरकार जारी हो गए। एनएसयूआई के हरेन्द्र ने काफी जोर लगाया। लेकिन एसएफआई के अरविंद ने बाजी मार ली है। एबीवीपी के राजवीर तीसरे स्थान पर रहे हैं।यहां एनएसयूआई को काफी उम्मीदें थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इससे पहले मतदान अपने तय समय से दो घंटे अतिरिक्त चला था और कई पक्षों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया था।

इधर जिले के कॉलेजों में भी िस्थति काफी हद तक स्पष्ट हो गई। यहां भी मिश्रित परिणाम सामने आए हैं। जोधपुर में विवि के परिणाम हर साल देरी से ही जारी होते हैं। यह परम्परा इस बार भी जारी रही।

यह आ गए परिणाम

- फलोदी से चारों पदों पर एबीवीपी ने फहराया परचम।

- लूणी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उषा प्रजापत 47 वोट से विजयी, अध्यक्ष पद को छोड़कर शेष 3 पदों पर एबीवीपी का कब्जा।

- जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के शोध प्रतिनिधि के लिए यशस्वी इनानिया 3 मत से विजयी रही।

- महाविद्यालय में एनएसयूआई के सुखराम 93 वोट से विजयी।

- पीपाड़सिटी राजकीय कन्या महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में किसान छात्र संघ का कब्जा, रेखा चौधरी 85 मतों से विजयी।

- लोहावट में राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई प्रत्याशी 15 मतों से जीता।

- बालेसर राणा उगम सिंह इंदा राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी ने परचम लहराया। एबीवीपी के अध्यक्ष , महासचिव एवं संयुक्त महासचिव सहित तीन पदो पर कब्जा।

---

इससे पहले जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में कुल मतदान 59.55 प्रतिशत हुआ। वर्ष 2019 में 56.64 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 46 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2010 में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लागू होने के बाद संभवत: यह सर्वाधिक मतदान है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Qmpkfxv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment