Robbery with lady : पता पूछने के बहाने वृद्धा से जेवर लूटे, फिर ऐसे आया पकड़ में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
झंवर थानान्तर्गत (Police station Jhanwar) बम्बोर दर्जियान (Bambore village) गांव में मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने बकरियां चरा रही वृद्धा के गले से सोने की कंठी, सोने का ओम व चांदी का फूल लूट (Robbery with old lady, oranements robbed) लिया। बाइक नम्बर के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। (Robbery accused arrested)
पुलिस के अनुसार बम्बोर दर्जियान निवासी सुआ 68 पत्नी केशाराम मेघवाल सोमवार दोपहर खेत में बकरियां चरा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक रोड से निकलने लगा। उसने वृद्धा से बेनीवालों की ढाणियों का रास्ता पूछा। वृद्धा ने उसे पता बता दिया। कुछ ही देर में युवक वापस वहां आया। बाइक रोड पर खड़ी कर वह वृद्धा के पास पहुंचा और गले में झपट्टा मार सोने की कंठी, सोने का ओम व चांदी का फूल लूटकर मोटरसाइकिल सहित भाग गया।
वृद्धा के चिल्लाने पर पास ही खेत में काम कर रहा पुत्र ओमाराम वहां आया। उसने लुटेरे की मोटरसाइकि के नम्बर नोट कर लिए। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर तलाश शुरू की। थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक नम्बर के आधार पर तलाश शुरू की गई। इससे मिले सुराग के आधार पर जीतू राव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार किया। इस पर चौपासनी निवासी जीतू पुत्र ओम राव को गिरफ्तार किया गया।
उसने लूट स्वीकार कर ली। आरोपी से आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी स्मैक का आदी है और संभवत: नशे के लिए ही लूटपाट की थी। वह पहले भी अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ulSjaTz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment