Rape of woman: पड़ोसी महिला से बलात्कार के बाद वीडियो-फोटो किए वायरल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Rape of woman: जोधपुर. जिले में एक युवक ने पड़ोसी महिला से बलात्कार करने के बाद डरा-धमकाकर एक साल तक यौन शोषण किया। उसके अश्लील वीडियो व फोटो वायरल भी कर दिए। आरोपी ने एक अन्य के साथ मिलकर अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर परिजन से मारपीट भी की गई।


पुलिस के अनुसार एक महिला की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ बलात्कार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल कर सालभर तक यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सालभर पहले महिला का पति बाहर मजदूरी करने गया था, तब आरोपी उसके घर आया और डरा-धमकाकर महिला से बलात्कार किया था।आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। फिर वह महिला का यौन शोषण करने लग गया था। दो माह पहले आरोपी ने पति को जान से मारने की धमकियां देकर खुद के साथ रहने का दबाव डाला था, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए थे।
आरोप है कि गत 8 अगस्त को आरोपी व एक अन्य युवक उसके घर आए और महिला का अपहरण का प्रयास करने लगे। पति व जेठ ने विरोध जताया। इस पर आरोपियों ने लाठियों से जेठ पर हमला कर दिया था। फिर डरा-धमकाकर भाग गए थे।

जिले में एक व्यक्ति ने नाबालिग छात्र से अप्राकृतिक कृत्य कर अश्लील वीडियो बना लिया और तीन साल तक उसका शोषण किया। कुछ दिन पहले शोषण के दौरान पीडि़त छात्र के चिल्लाने पर आस-पास के लोग वहां आए और छात्र को छुड़ाया। परिजन की तरफ से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XamW4be
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment