Murdered: महिला के शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पति की कर दी हत्या

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Murdered: जोधपुर. लोहावट थानान्तर्गत जालोड़ा गांव की राजीव गांधी लिफ्ट केनाल में दो दिन पूर्व गिरे एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में पत्नी ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। उसका आरोप है कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था, लेकिन ऐसा नहीं करने पर पति की हत्या कर उसे भी जान से मारने की धमकियां दी।

पुलिस ने बताया कि जैसलमेर निवासी एक महिला ने पति की हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि गत तीन अगस्त की शाम जालोड़ा के एक व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि उसके पति की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। उसने महिला को भी धमकियां दी। फिर फोन काट दिया। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी उसके गांव आया था। उसने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था, लेकिन महिला ने मना कर दिया था। तब उसने पति को जान से मारने की धमकियां दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जबरन नहर ले जाकर मारपीट की, नहर में गिराया
मृतक की पत्नी का आरोप है कि आरोपी ने उसके पति को फोन कर बातचीत (हथाई) करने के लिए दो दिन पहले जालोड़ा बुलाया था। पति को लेने के लिए आरोपी फलोदी तक गया था। पति को संदेह हुआ था। उसने भाई को फोन लगाने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी ने फोन छीनकर अपने पास रख लिया था। फिर वो उसे अपने घर ले गया था, जहां चाय में कुछ नशीली चीज पिलाई। बाद में बोलेरो धोने के लिए जबरन नहर लेकर गया था, जहां मारपीट कर उसे नहर में गिरा दिया था। पीडि़ता ने पति के सिर व अन्य जगह चोट के निशान होने का आरोप लगाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uYjgqnL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment