Monsoon Update: सावन के दूसरे पखवाड़े में मेघ रुठे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सावन के पहले पखवाड़े में मानसून के मूसलाधार ने कई जगह बाढ़ के हालात पैदा कर दिए थे, लेकिन दूसरे पखवाड़े में अब मानसून पर कुछ ब्रेक लग गया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही बरसात हो रही है। जुलाई के अंत तक 29 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश थी जो अब घटकर 19 जिलों में ही रह गई है। हालांकि प्रदेश में अब भी सामान्य से 40 प्रतिशत अधिक बारिश है। सर्वाधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान के ही नाम है।

10 दिन में यह अंतर आया

प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक 357.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि औसत 255.8 मिमी है। चालीस फीसदी अधिक बारिश है। इसमें पूर्वी राजस्थान के 23 जिलों में 22 प्रतिशत और पश्चिमी राजस्थान के दस जिलों में 69 प्रतिशत अधिक बारिश है। दस दिन पहले 27 जुलाई को प्रदेश में 308 मिमी बारिश हुई थी जो उस समय औसत से 67 प्रतिशत अधिक थी। पूर्वी राजस्थान में 48 और पश्चिमी राजस्थान में 96 प्रतिशत आधिक्य था।

सर्वाधिक बारिश वाले टॉप 5 जिले में जोधपुर

जिले का नाम ----वास्तविक बारिश- औसत बारिश- अंतर

श्रीगंगानगर ---- 337.1 ----- 126.5 ----- ( 166)

बीकानेर ---- 345.5 ---- 158.3 ---- ( 158)

जैसलमेर ---- 216.5 ---- 104.4 ---- ( 107)

चूरू ------- 403.3 ---- 215.6 ---- ( 87)

जोधपुर ---- 301.8 ---- 173.1 ---- ( 74)

हनुमानगढ़ ----278.9 ---- 160.7 ---- ( 74)

सबसे कम बारिश के वाले टॉप 5 जिले

जिले का नाम ----वास्तविक बारिश- औसत बारिश- अंतर

सिरोही ------- 503.3 ---- 517.9 ---- (-3)

करौली ------- 329 ---- 337.1 ---- (-2)

सवाई माधोपुर----375.9---- 384.7 ---- (-2)

भरतपुर ------ 295.5 ---- 298.1 ---- (-1)

डूंगरपुर -------391.57 ---- 391 ---- (0)

जोधपुर. मानसून को एक बार फिर से ट्रिगर मिलने पर मारवाड़ के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्मय बारिश हुई। जोधपुर शहर में देर शाम बादलों की गर्जना, बिजली की चकाचौंक और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। तेज बारिश से कुछ ही देर में बाळे बहने लग गए। सडक़ों पर पानी का रैला आ गया। दोपहर में केवल परकोटे में आधे घण्टे तक झमाझम बारिश हुई थी। जिले के शेरगढ़ में 53.3 मिलीमीटर पानी बरसा। वहां मूसलाधार बारिश से खेत भर गए। फलोदी में 11, सेतरावा में 5 और बावड़ी में आधा इंच बारिश के समाचार है। जैसलमेर, बाड़मेर और सिरोही में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर उड़ीसा के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले तीन चार दिन प्रदेश में बारिश का दौर बना रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8Mp24f5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment