Monsoon Alert: प्रदेश में फिर एक्टिव होगा मानसून, बारिश का बनेगा दौर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Monsoon Alert: जोधपुर. प्रदेश में अगले 24 घण्टे बाद फिर से मानसून एक्टिव होने जा रहा है। बुधवार से मारवाड़ में घने बादलों व बारिश का दौर बनेगा। गुरुवार को कई हिस्सों में तेज बारिश भी हो सकती है। आगामी कुछ दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को देश में अगस्त और सितम्बर महीने के मानसून का पूर्वानुमान जारी किया। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगस्त और सितम्बर में भी सामान्य और सामान्य से अधिक बरसात होने की संभावना है। कुल मिलाकर भादवे के महीने में भी मेघ बरसेंगे।


फुहारों से 1.6 मिमी बारिश
सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। कुछ देर बाद फुहारें शुरू हो गई जो रुक-रुक कर चलती रही। दोपहर में भी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री पर पहुंचा। वातावरण में नमी अधिक होने से दोपहर होते होते उमस कायम हो गई। मौसम विभाग ने शाम तक 1.6 मिलीमीटर बारिश मापी। ग्रामीण हिस्सों में भी रिमझिम बारिश हुई। मानसून एक्टिव होने के बाद तेज बारिश के एक-दो स्पैल आ सकते हैं। बाड़मेर और जैसलमेर के हिस्सों में भी बूंदाबांदी के समाचार है।

20 साल पहले देखा था भीषण सूखा
वर्ष 2022 की जुलाई में मानसून की मेहर देखकर जैसे हम मुस्कुरा रहे हैं, ठीक इसके उलट बीस साल पहले वर्ष 2002 की जुलाई को देखकर माथे पर चिंता की लकीरें घिर आई थीं। उस समय केवल राज्य में औसत 7.2 मिमी बारिश ही दर्ज की गई थी, जो सदी का सबसेे बड़ा सूखा जुलाई था। वर्ष 2002 के पूरे मानसून सीजन में ही महज 175.6 मिमी बरसात हुई थी जो आज तक की रिकॉर्ड सबसे कम बारिश है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2K1mSxu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment