Mollestation : पिता ने की नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिले में एक महिला ने चार साल की मासूम पुत्री से छेड़छाड़ (Mollesatation with minor daughter) करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज (Wife registered a FIR against her husband) कराई। पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो (Mollestation and POCSCO) की धाराओं में मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया।
पुलिस के अनुसार एक महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मासूम पुत्री से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। जांच उप निरीक्षक को सौंपी गई है। आरोप है कि चार-पांच दिन पहले पति ने शराब के नशे में चार साल की मासूम पुत्री से घर में ही छेड़छाड़ की। मासूम के चिल्लाने पर पत्नी वहां आई और पुत्री को पति से दूर ले गई। साथ ही पति को उलाहना दिया। इस बीच, महिला अपनी पुत्री के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लेने के साथ ही मेडिकल करवाया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
नाबालिग छात्र से अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो से ब्लैकमेल
लोहावट। जिले में एक व्यक्ति ने नाबालिग छात्र से अप्राकृतिक कृत्य कर अश्लील वीडियो बना लिया और तीन साल तक उसका शोषण किया। कुछ दिन पहले शोषण के दौरान पीडि़त छात्र के चिल्लाने पर आस-पास के लोग वहां आए और छात्र को छुड़ाया। परिजन की तरफ से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपने पुत्र से अप्राकृतिक कृत्यु करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक शोषण करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि तीन साल पहले पीडि़त जब दसवीं में था तब फेसबुक के मार्फत उसकी मित्रता पड़ोसी गांव निवासी एक युवक से हुई थी। उसने पीडि़त के मोबाइल नम्बर ले लिए। फिर उसे कॉल कर पार्टी करने गांव के पास ही सुनसान जगह बुलाया था, जहां आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्यु किया था।साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जिसे वह वायरल करने की धमकियां देने लगा था। आरोपी ने कई बार पीडि़त को फोन कर वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इन हरकतों से पीडि़त गुमसुम रहने लग गया।ऐसे में उसकी पढ़ाई भी छूट गई। गत 12 अगस्त को आरोपी ने फिर से उसके साथ अप्राकृतिक कृष्य किया था।इस दौरान पीडि़त के चिल्लाने पर वहां से निकल रहे राहगीर ने उसे छुड़ाया था। तब पीडि़त ने पूरी बात बताई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7JRvS1x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment