जोधपुर।
एयरपोर्ट थाना (Police station Airport) क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका के मकान के सामने खेजड़ी (Khejari) के (A lover hanging himself on Khejari tree) पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेमिका और उसके भाई-पिता के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है। (Lover hanging himself near girlfriend's house)
थानाधिकारी रमेन्द्रसिंह ने बताया कि भोपालगढ़ थानान्तर्गत झालामलिया गांव निवासी चालक ने अपनी प्रेमिका के मकान से कुछ दूर खेजड़ी के पेड़ पर फंदा लगाया। सुबह आस-पास के लोगों को पता लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर आए। जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के भाई ने पहले तो मर्ग दर्ज कराया। फिर एक महिला, उसके भाई व पिता के खिलाफ भाई को तंग और परेशान कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसका भाई का एक महिला से प्रेम संबंध था। महिला के साथ उसका भाई व पिता साथ नहीं रहने देने को लेकर उसे तंग और परेशान करते थे। साथ ही तीनों आरोपियों ने उसके भाई से 2.86 लाख रुपए भी ऐंठ लिए थे। जिसकी वजह से परेशान होकर उसने जान दे दी।
तीन महीने उत्तराखण्ड में प्रेमिका के साथ रहा
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं। जबकि मृतक अविवाहित बताया जाता है। दोनों जने कुछ समय पहले घर से गायब हो गए थे। दोनों तीन महीने तक उत्तराखण्ड में साथ-साथ रहे थे, जहां से लौटकर महिला ससुराल में रहने लग गई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5lQB8DF
0 comments:
Post a Comment