Lady's Sucide : पति के निधन से आहत महिला ने फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सूरसागर थानान्तर्गत (Police station soorsagar) रावटी (Rawati) की कच्ची बस्ती में एक महिला ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर (lady committed sucide by hanging) ली। वहीं, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड (Police station Chopasni Housing Board) थानान्तर्गत शोभावतों की ढाणी (Shobhawaton ki dhani) में एक युवक ने फंदे पर लटककर जान ( A man hanging himself) दे दी।
उप निरीक्षक देवाराम ने बताया कि रावटी की कच्ची बस्ती निवासी शांति (55) पत्नी कानाराम लोहार ने साड़ी से फंदा लगाया है। जगदम्बा कॉलोनी निवासी मृतका के देवर मुन्ना पुत्र दयाराम की तरफ से मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि मृतका के पति का गत 20 जनवरी को निधन हो गया था। तब से वो दिमागी रूप से बीमार रहने लग गए थे। इसी के चलते महिला ने घर में फंदा बनाया और पंखे के हुक पर लटक गई। कुछ देर बाद घरवालों ने देखा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच शुरू की। आत्महत्या की कोई और वजह पता नहीं लग पाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
पत्नी के अलग रहने से था परेशान
उधर, शोभावतों की ढाणी निवासी इकबाल खान मेहर (35) पुत्र नब्बू खां ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। भाई सद्दाम की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी कुछ महीने से अलग रह रही है। इसी के चलते वह परेशान था। उसने कुछ माह पहले कायलाना में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। उसने कुछ माह पहले कायलाना में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZzO3WQl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment