JNVU: चुनाव प्रचार कर रहे छात्रों व पुलिसकर्मी में झड़प, देखें वीडियो

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- केएन कॉलेज के बाहर चुनाव प्रचार करने पहुंचे छात्र नेता
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कमला नेहरु महिला महाविद्यालय के बाहर हूटिंग कर रहे छात्रों व एक पुलिसकर्मी के मध्य नोक झोंक हो गई। पुलिसकर्मी अकेला होने की वजह से प्रदर्शनकारी छात्र उस पर हावी हो गए लेकिन कुछ ही देर में दोनों के मध्य समझाइश होने से शांत हो गया।

हुआ यूं कि दो छात्र नेता के समर्थक मंगलवार दोपहर को केएन कॉलेज के बाहर प्रचार कर रहे थे। इस दौरान दोनों गुट आमने-सामने से हूटिंग करने लग गए। छात्रों ने कॉलेज के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया, ऐसे में वे बाहर ही चुनावी प्रचार कर रहे थे। महिला पुलिसकर्मी ने छात्राओं को अंदर डाला और पुरुष पुलिसकर्मी ने छात्रों पर डंडा चला दिया। इससे छात्र नाराज हो गए और पुलिसकर्मी के सामने आ गए। छात्रों ने पुलिसकर्मी से डंडा छीनने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में दोनों ने वार्तालाप से मामला सुलझा लिया। छात्रों का कहना है कि अगर पुलिस उन्हें कैंपस में प्रचार नहीं करने देगी ताे कम से कम कैंपस के बाहर तो नहीं रोकें।

न छात्रों ने प्रवेश लिया न नेताओं ने

जेएनवीयू में छात्रसंघ चुनाव 26 अगस्त को होंगे। विवि में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश सूची 12 अगस्त और स्नातकोत्तर की प्रवेश सूची 10 अगस्त को जारी होगी। अधिकांश छात्र नेता स्नातकोत्तर में प्रवेश लेकर चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में अभी तक न तो छात्र प्रवेश ले पाए हैं और न ही उनके नेता। िश्वविद्यालय में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया का मंगलवार को अंतिम दिन था। करीब 20000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पहली प्रवेश सूची 12 अगस्त को जारी की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/U5Sztr8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment