जोधपुर।
करवड़ थानान्तर्गत (Police station Karar) दईजर (Daijar) में दिग्विजय नगर िस्थत आइटीबीपी (ITBP) में जवान के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने साढ़े आठ लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने संदेह के आधार पर जातरुओं के भेष में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। (Gold jwellery stoled from ITBP' Jawan's house)
पुलिस के अनुसार दिग्विजय नगर निवासी दीपकसिंह के मकान में चोरी हुई है। उनका गत एक अगस्त को तमिलनाडू के मदुरै में तबादला हो गया था। इस पर वो पत्नी, मां व पुत्र के साथ मदुरै चले गए थे। पीछे बहन पहाड़गंज सैकण्ड िस्थत एक अन्य मकान में चली गई थी। 21 अगस्त को बहन दिग्विजय नगर वाले मकान आई थी। तब सब कुछ सही सलामत था। बहन 28 अगस्त को दुबारा भाई के मकान में आई तो मुख्य दरवाजे के साथ ही अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी भी टूटी हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी से 8.26 लाख रुपए का करीब 170 ग्राम सोने के आभूषण और 25 हजार चार सौ रुपए के चांदी के आभूषण चुरा लिए। बहन ने मदुरै में भाई को सूचना दी। करवड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जातरु बन घूम रहे दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ
डांगियावास थाना पुलिस ने सोमवार सायंकालीन गश्त के दौरान पीथावास तिराहे पर बिना नम्बर की पावर बाइक सवार अजमेर जिले के जवाजा थानान्तर्गत गोहाना और ब्यावर में सदर थानान्तर्गत लछाणी निवासी दो युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने करवड़ व बनाड़ थाना क्षेत्र में चोरी करना कबूल किया। इस पर दोनों को करवड़ थाना पुलिस को सौंपा गया। दोनों से आइटीबीपी जवान के मकान में चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bB0YaG1
0 comments:
Post a Comment