स्कूलों में शान से फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलकी देशभक्ति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. सूर्यनगरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में शान के साथ तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया। कई जगह विभिन्न कार्यक्रम हुए।

कुड़ी हौद स्थित व्यास इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के कैंपस में स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। राजस्थान विकास संस्थान के चेयरमैन मनीष व्यास ने ध्वजारोहण किया। डीपीएस पाली रोड के बच्चों के बैंड और परेड की सलामी ली। प्रो वाइस चेयरमैन आशा व्यास और प्राचार्या निहारिका चोपड़ा ने बताया कि व्यास इंस्टीट्यूट के डेंटल, इंजीनियरिंग, कॉमर्स, नर्सिंग, मैनेजमेंट, बीएड और डीपीएस पाली रोड के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। चेयरमैन व्यास ने बताया कि युवाओं को आजादी का महत्व समझना चाहिए। पुरा मोहल्ला स्थित लंदन किड्स प्री स्कूल के बच्चों की ओर से स्कूल प्रांगण से कबूतरों के चौक स्थित गांधी जी की मूर्ति तक तिरंगा रैली निकाली गई। गांधी जी की मूर्ति पर पानी और दूध से अभिषेक कर झंडा फहराया गया और स्कूल के बच्चो ने अध्यापकों के साथ देश भक्ति नारे लगाए। प्रिंसिपल रिशा व्यास ने बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। नवज्योति मनोविकास केन्द्र में दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। मानसिक दिव्यांग बच्चों ने पी.टी, परेड़ का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सीपी संचेती ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान सचिन किशोर ने आक्यूपेशनल थैरेपी कक्ष का उद्घाटन किया। ऐस इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण निदेशक ज्योत्सनासिंह शेखावत, अभिमन्यूसिंह शेखावत व प्रिंसिपल मंजू भाटी ने ध्वजारोहण किया। सर प्रताप शैक्षणिक संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। नव शिक्षा समाज के अध्यक्ष अध्यक्ष गिरीश माथुर ने बताया कि मुख्य अतिथि कायस्थ जनरल सभा सचिव डॉ. विरेंद्र माथुर थे। श्री महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष मनोहरलाल पुंगलिया ने बताया कि मुख्य अतिथि आइएएस रतन लाहोटी थे। ऐश्वर्या कॉलेज कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। निदेशक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द्र मीणा एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कलेक्टर परिसर मे राष्ट्रीय ध्वज दिया, जिसे कॉलेज में लाकर तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। झालामंड शांति निकेतन स्कूल के प्रबंधक, स्टाफ और छात्रों ने स्कूल परिसर में चेयरमैन कैलाश मोदी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक -शिक्षिकाओं को संबोधित किया। सेंट ऑस्टिन सीसै स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि जेएम कुंभट थे। डायरेक्टर बीना कछवाहा एवं प्रधानाचार्य रमा असनानी ने ध्वजारोहण किया। शौर्य भारत डिफेंस एकेडमी ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल में संस्था प्रधान विनय कुमार जैन की मौजूदगी में कई कार्यक्रम हुए। शाह गोवर्द्धनलाल काबरा पब्लिक सैकंडरी स्कूल मेँ मधूसूदन काबरा के नेतृत्व में छात्रा पलक बोहरा ने झंडारोहण किया। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में मैनेजर मुकेश मेहता, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर स्वाति मेहता, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रभा शर्मा की उपस्थिति में मुख्य अतिथि हनवंतराज मेहता ने ध्वजारोहण किया। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कच्छवाह ने झंडारोहण किया। यहां सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, चिकित्सक शिक्षक डॉ. केआर जोशी, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. अरविंद माथुर, डॉ. अब्दुल हकीम, डॉ. एफएसके बरार, डॉ. ज्ञानेश्वर कल्ला व डॉ. प्रफुल्ल कच्छवाह समेत 30 जनों का सम्मान हुआ। एसएनएमसी जर्नल का विमोचन व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित हुए। कुड़ी हाउसिंग बोर्ड विद्या संस्कार स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र पटवा मुख्य अतिथि थे। सेन्ट्रल एकेडमी सीएचबी ब्रांच में आज़ादी का अमृत महोत्सव जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।यहां भी हुए आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 वायुसेना, श्री शिवराम नत्थुजी टाक मंडोर जिला अस्पताल, बाल निकेतन राइकाबाग, राउमावि गोदारों की ढाणी ग्राम पंचायत बालाजी नगर , गुडा विश्नोइयां, राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम महामंदिर लाल मैदान एवं भटियानाड़ी 8 मील मंडोर, राबाउमावि ह्यूसन मंडी सहित विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शेर ए राजस्थान जयनारायण व्यास समाधि विकास स्थल समिति,जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर व दक्षिण समाधि स्थल सभागार में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विधायक मनीषा पंवार, मेला व उत्सव समिति उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान, दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, सोमदत्त हर्ष, ओमकार वर्मा, नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह, अरुण कुमार जोशी सहित कइयों ने स्वतंत्रता सेनानियों की याद में दो मिनट का मौन रखा। देहात कांग्रेस कार्यालय में बिलाड़ा विधायक व देहात कांग्रेस अध्यक्ष हीराराम मेघवाल की मौजूदगी में झंडारोहण हुआ। 6 राज बटालियन एनसीसी ने ब्लड डोनेशन कैंप ओल्ड कैंपस एनसीसी के ऑफिस में आयोजित किया। सूबेदार मेजर रामकिशन, ढाका, सूबेदार रामकरण, सूबेदार जंगशेर अली और नायब सूबेदार बाबूसिंह समेत 27 जनों ने रक्तदान किया। लाल मैदान पावटा आदर्श विद्या मंदिर में प्रिंसिपल नंदूसिंह शेखावत के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gQpri9k
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment