रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों के लिए बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इस व्हीकल का उपयोग केवल बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिला रेलयात्रियों के लिए किया जाएगा। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल मुख्य रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर हमेशा उपलब्ध रहेगा। इससे इन यात्रियों को सामान सहित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।


मोबाइल पर 10 मिनट पहले बुकिंग
बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल की बुकिंग ट्रेन के आवागमन से 10 मिनट पूर्व निर्धारित मोबाइल नंबर 96607 34343 पर कॉल करके दी जा सकेगी तथा एक फेरे में पांच सवारियों को ले जाने और लाने की व्यवस्था रहेगी।


गत वर्ष रेलवे को भेंट
मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बताया कि मण्डल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य गणपत सालेचा ने व्यवसायी गुलाबचंद सालेचा की स्मृति में गत वर्ष रेलवे को बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल भेंट किया था। तकनीकी कारणों से उस समय इसका संचालन बंद हो गया था, मगर इसके संचालन में आ रही बाधाओं को दूर कर सोमवार से इसका पुनः संचालन शुरू कर दिया गया है।

जोधपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों के लिए बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इस व्हीकल का उपयोग केवल बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिला रेलयात्रियों के लिए किया जाएगा। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल मुख्य रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर हमेशा उपलब्ध रहेगा। इससे इन यात्रियों को सामान सहित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/i3qcvJ2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment