विवि की कटऑफ 90 प्रतिशत से ऊपर, आज भी साइंस पहली पसंद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्नातक प्रथम वर्ष की अंतरिम पहली प्रवेश वरीयता सूची जारी कर दी। अधिकांश कक्षाओं में कट ऑफ 90% से ऊपर रही है यानी सीनियर सेकेंडरी में 90 फ़ीसदी से कम प्राप्तांक लाने वालों का कॉलेज में प्रवेश मुश्किल है।

सर्वाधिक कट ऑफ कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में बीएससी बायोलॉजी फर्स्ट ईयर की रही जिसमें अंतिम तौर पर सामान्य वर्ग से 95.20% हासिल करने वाली छात्रा का नंबर आया है। न्यू कैंपस में बीए प्रथम वर्ष की कट ऑफ 92.60, ओल्ड कैंपस में बीकॉम प्रथम वर्ष की कट ऑफ 79.60 रही। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को अब संबंधित संकाय में आवेदन की हार्डकॉपी व शैक्षिक दस्तावेज जमा कराने के साथ फीस जमा करानी होगी। इसके बाद 12 अगस्त को अंतिम प्रवेश सूची जारी की जाएगी।

होम साइंस में रुचि नहीं

कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में बीएससी गृह विज्ञान की कटऑफ मात्र 52% रही है यानी गृह विज्ञान में स्नातक करने में छात्राओं की रुचि नहीं है।

वाणिज्य के प्रति रुझान कम

सीनियर सेकेंडरी करने के बाद अधिकांश विद्यार्थियों ने बीएससी और बीए के लिए अप्लाई किया है बीकॉम की कट ऑफ इन दोनों से 10 से 15 फीसदी कम गई है। बीते कुछ सालों में वाणिज्य के प्रति विद्यार्थियों का रुझान कम हुआ है।

बीए में रुचि, बीबीए में भी नहीं

ओल्ड कैंपस में विधि संकाय में पंचवर्षीय विधि पाठ्यक्रम बीएएलएलबी और बीबीए एलएलबी भी संचालित की जा रही है। बीए एलएलबी की कट ऑफ 92.40% और बीबीए एलएलबी की कट ऑफ केवल 54.60 %रही है।

जेएनवीयू की कट ऑफ

न्यू कैंपस

पाठ्यक्रम ---------------सामान्य-ईडब्ल्यूएस- ओबीसी- एमबीसी-एससी-एसटी

बीए प्रथम वर्ष (गेस) -------92.60 --88.00 --89.25 --69.93 --82.80 --66.20

बीए प्रथम वर्ष (एसएफएस) --87.40 --85.05 --85.68 --55.00 --79.20 --45.00

--------------------

सायंकालीन अध्ययन संस्थान

बीए प्रथम वर्ष (गेस) -------84.63-- 81.40-- 78.12 --59.22-- 55.23 --49.56

बीए प्रथम वर्ष (एसएफएस) --75.40 --73.50 --71.80 --NA --40.20 --NA

बीकॉम प्रथम वर्ष (गेस)--------50.20 --45.00 --40.00 --NA-- NA --NA

कमला नेहरु महिला महाविद्यालय

बीए प्रथम वर्ष (गेस) -------92.82 --85.26 --89.80 --66.80 --82.20-- 47.60

बीए प्रथम वर्ष (एसएफएस) --85.20-- 76.60 --82.20-- 48.40 --66.20-- 45.00

बीकॉम प्रथम वर्ष (गेस)--------87.40-- 55.80 --80.20 --NA --43.40 --58.00

बीकॉम प्रथम वर्ष (एसएफएस)--------69.60 --NA --57.60-- NA --NA-- NA

बीएससी होमसाइंस ---------- 52.00-- NA --NA --NA --NA --NA

बीएससी प्रथम वर्ष (गैस)------ 95.20 --88.00 --92.40-- 79.38-- 83.20 --59.20

बीएससी प्रथम वर्ष (एसएफएस) --91.98 --84.60 --90.93 --75.18-- 78.00-- NA

(बायोलॉजी)बीएससी प्रथम वर्ष (गैस)--------91.40 --79.20 --87.40-- NA --61.95 --60.00

बीएससी प्रथम वर्ष (एसएफएस)--81.40 --74.00-- 79.00 --NA --NA --NA

(फिजिकल)

कॉमर्स फैकल्टी

बीबीए प्रथम वर्ष (एसएफएस)--79.00 --52.60-- 70.80-- 64.68 --50.00 --64.00

बीकॉम प्रथम वर्ष (गैस)---------79.60 --48.80-- 70.80 --56.70 --43.60 --60.00

बीकॉम प्रथम वर्ष (एसएफएस)--66.80 --NA --63.80-- NA --NA --NA

विधि संकाय

बीए एलएलबी प्रथम सेम----92.40 --83.79 --88.40 --62.20 --73.60 --63.20

बीबीए एलएलबी प्रथम सेम--54.60-- 53.40 --52.20-- NA --NA --NA

--------------------

विज्ञान संकाय न्यू कैंपस

बीएससी प्रथम वर्ष (गैस)---- 91.00 --81.80 --86.00-- 56.00 --74.97 --50.20

बीएससी प्रथम वर्ष (एसएफएस)----80.60 --73.40 --75.81-- NA --48.40 --NA

(बायाेलॉजी)बीएससी प्रथम वर्ष (गैस)---- 93.45-- 88.40 --90.72 --55.86-- 73.80 --54.00

(फिजिकल)

बीसीए प्रथम वर्ष एसएफएस--91.60-- 81.60 --88.00 --56.70 --72.40-- 58.60

-------

एकाउंटिंग विभाग

बीकाॅम (फिनटैक व एकाउं) ---84.40-- 55.80 --79.60 --NA --57.60-- 80.80

-------------------

(गेस का अर्थ सामान्य यानी गवर्नमेंट एलॉटेड सीट है, जबकि एसएफएस स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम सीटें हैं।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BwpaQL4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment