चाकू से सीने पर 14 वार से हत्या, हाथ-पांव बांधे, कट्टे में बांध फेंका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/बिलाड़ा। जिले के बिलाड़ा कस्बे में मंदिर के पास नाडी में बोरी व प्लास्टिक कट्टे में हाथ-पांव बंधे एक व्यक्ति का शव मिलने से बुधवार को सनसनी फैल गई। चाकू से सीने पर चौदह-पन्द्रह वार करके उसकी हत्या कर शव कट्टे और बोरी में बांध नाडी में फेंका गया है। तीन जनों के खिलाफ अंदेशा जताते हुए हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार कस्बे में हर्षा देवल मंदिर के पास नाडी में सुबह बोरी से दुर्गंध आने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी बाहर निकलवाई। जिसे खोलने पर प्लास्टिक कट्टे में एक व्यक्ति का शव नजर आया। चार-पांच दिन पुराना होने से शव क्षत-विक्षत हो चुका था। बोरी व कट्टे से शव बाहर निकलवाकर जांच की गई तो सीने पर चाकू या धारदार हथियार से 14-15 घाव मिले।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील पंवार, वृत्ताधिकारी (बिलाड़ा) भूपेन्द्रसिंह व बिलाड़ा थानाधिकारी बाबूलाल राणा मौके पर पहुंचे। एफएसएल को भी घटनास्थल बुलाकर जांच की गई। सोशल मीडिया के मार्फत मृतक की शिनाख्त के लिए फोटो वायरल किए गए।


तब परिजन मौके पर आए और शव की शिनाख्त पाली जिले में जैतारण थानान्तर्गत जीनगरों का बास निवासी अशोक (41) पुत्र चंपालाल जीनगर के रूप में की। जांच व समझाइश के बाद शव बिलाड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया, जहां शाम को पोस्टमार्टम कराया गया।


चाकू से अंधाधुंध वार कर हत्या, हाथ-पांव बांध फेंका
पुलिस का कहना है कि चार-पांच दिन पहले मृतक की हत्या की गई है। हत्यारों ने चाकू या अन्य हथियार से सीने पर अंधाधुंध वार किए। प्रथम दृष्टया सीने पर चौदह-पन्द्रह घाव मिले हैं। हत्या के बाद शव के हाथ-पांव बांध प्लास्टिक कट्टे में डाल बोरी में बांध दिया गया था और फिर शव नाडी में फेंका गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/m6qu30x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment