Weather: मेघालय बना मरुस्थल, अब तक दुगुनी बारिश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. दक्षिण पश्चिमी मानसून (South West Monsson) ने करीब महीने भर में ही प्रदेश को तरबतर कर दिया है। विशेषकर थार मरुस्थल में मेघालय जैसा मौसम हो गया है। अब तक करीब 100 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। पश्चिमी राजस्थान के दस जिलों में 127.1 मिलीमीटर के स्थान पर 249.7 मिलीमीटर पानी बरस गया है। सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में 154 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 67 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। सबसे कम बारिश भरतपुर में हुई है लेकिन वहां भी सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक बारिश है।

प्रदेश में 30 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। एक जुलाई को आधा राजस्थान कवर हो गया और अगले दिन तक पूरे प्रदेश में छा गया। मानसून के प्रवेश के बाद लगातार 28 दिनों से ट्रफ लाइन यानी कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश के ऊपर रहने से लगातार मेघ बरस रहे हैं। संभवत: ऐसा बहुत कम होता है कि महीने भर तक लगातार बारिश हो। खुशी की बात यह है कि अभी तक मानसून के 50 दिन और शेष है।

पश्चिमी राजस्थान में मेघ मल्हार

जिला ------ औसत बारिश- वास्तविक बारिश- प्रतिशत

बाड़मेर --------111.1 -----176.4---- ( 59)

जोधपुर --------130.9 -----248 ---- ( 89)

श्रीगंगानगर ---- 102.4 ---- 254.5 ---- ( 149)

बीकानेर -------- 120.4 ---- 301.9 ---- ( 151)

जैसलमेर ------- 75.7 ---- 192.3 ---- ( 154)

चूरू -----------155.5----331.6 ---- ( 113)

नागौर---------- 179.9 ----366.8---- ( 104)

हनुमानगढ़ -------137.7 ----139.8----( 3)

जालोर --------166.2--------267.1----( 61)

पाली -------- 200.8 --------279.4---- ( 39)

(यह बारिश एक जून से लेकर 27 जुलाई तक की है।)

1 जून से लेकर 27 जुलाई तक प्रदेश में बारिश

प्रदेश----------औसत बारिश---- वास्तविक बारिश----कितने प्रतिशत अधिक बारिश

राजस्थान ---------- 184.9 -------- 308 --------- ( 67)

पश्चिमी राजस्थान----- 249.7 ------ 127.1---------- ( 96)

पूर्वी राजस्थान------ 257.5-------- 381.2 ----------- ( 48)

शहर में फुहारें, मौसम रहा सुहाना
जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को बादलों की घनी आवाजाही और तेज हवा बहने से मौसम सुहाना रहा। जोधपुर में दोपहर बाद फुहारें गिरी। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने से बरसात का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है।

सूर्य नगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आर्द्रता अधिक होने की वजह से सुबह-सुबह मौसम खुशगवार बना रहा। दिन चढ़ने के साथ सूरज व बादलों की लुकाछिपी बनी रही। दिनभर बादल आते जाते रहे। दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश 25.8 व 27 को अधिकतम 35.2 व 32.7 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/C1kI8HN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment