Transfer List: न्यायिक अधिकारियों के तबादले, झालावाड़ डीजे एपीओ, देखें सूची

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Transfer List: जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला जज संवर्ग के न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण करते हुए झालावाड़ की जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना अग्रवाल को अग्रिम आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है। इस दौरान उनका मुख्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपुर महानगर (प्रथम) रहेगा।


रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार रवि शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश करौली, केशव कौशिक को जिला एवं सत्र न्यायाधीश झालावाड़, प्रमोद कुमार मलिक को जज विशेष कोर्ट (पॉक्सो मामलात) नागौर, योगेश शर्मा को कोटा में भ्रष्टाचार निवारण मामलात विशेष कोर्ट का सत्र न्यायाधीश, अमित सहलोत को पॉक्सो मामलात विशेष कोर्ट संख्या-दो चित्तौडग़ढ़, नवीन कुमार चौधरी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) बांसवाड़ा, अश्विनी शर्मा को एडीजे झालावाड़, अनिल कुमार शर्मा को एडीजे रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), बुलाकी दास व्यास को एडीजे संख्या-1 अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), गोपाल सैनी को एडीजे भीनमाल (जालोर), रविकांत जिंदल को एडीजे धौलपुर, महेंद्र कुमार अग्रवाल (द्वितीय) को एडीजे सरदारशहर (चूरू), राकेश गोयल को एडीजे बेगू (चित्तौडगढ़), कृष्णमुरारी जिंदल को एडीजे मालपुरा (टोंक), विनोद कुमार शर्मा को एडीजे संख्या-तीन भीलवाड़ा, ऋषि कुमार को एडीजे रतनगढ़ (चूरू), जयपाल जानी को एडीजे डूंगरगढ़ (बीकानेर) तथा गणपत लाल बिश्नोई को एडीजे सुमेरपुर (पाली) लगाया गया है।

सिविल जज भी बदले
हाईकोर्ट प्रशासन ने वरिष्ठ सिविल जज एवं सिविल जज संवर्ग के अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए हैं। आदेश के अनुसार ज्ञानेंद्रसिंह को कुचामन सिटी, ऋचा कौशिक को घाटोल (बांसवाड़ा), कुमकुम सिंह को आर्थिक अपराध कोर्ट जोधपुर महानगर, प्रेमप्रकाश जीनगर को नाथद्वारा (राजसमंद), मोहनलाल को श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर) में वरिष्ठ सिविल जज लगाया गया है। इसी प्रकार प्रदीप कुमावत को अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज सांगानेर जयपुर (महानगर प्रथम), रमन कुमार शर्मा को वरिष्ठ सिविल जज संख्या-1 नगर (भरतपुर), सुभाषचंद्र कोटिया को नदबई (भरतपुर), रामपाल को टिब्बी (हनुमानगढ़), हेतराम मूंढ को विजयनगर (श्रीगंगानगर), राजीव दत्तात्रेय को किराया अधिकरण कोटा, कालूराम को पदमपुर (श्रीगंगानगर), विमल व्यास को लाडनू, ब्रह्मानंद शर्मा को भीम (राजसमंद), अजीत कुड़ी को अतिरिक्त सिविल जज बस्सी जयपुर महानगर प्रथम, महेश सिंह मीणा छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़) लगाया गया है।


हिम्मत राज को पचपदरा, दीपांशु आर्य को बालोतरा, आशा चौहान को आबूरोड, साक्षी शर्मा को दक्षिण उदयपुर, वंदना शर्मा को आसींद (भीलवाड़ा), अतिरिक्त सिविल जज पद पर एलिजा गुप्ता को नागौर, अजयदीप सिंह को जयपुर महानगर (प्रथम) व मंदिप को उत्तर कोटा स्थानांतरित किया गया है। दीपिका रामावत को विशेष महानगर मजिस्ट्रेट एनआई मामलात प्रकरण संख्या-9 जोधपुर महानगर लगाया गया है।


आदेश के अनुसार जिला जज कैडर के न्यायिक अधिकारी परवेज अहमद अब अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज एवं अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या-4 जोधपुर महानगर होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bLHPRwk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment