जोधपुर.
पुलिस स्टेशन एयरपोर्ट (Police station Airport) में पदस्थापित हेड कांस्टेबल (Head Constable) दिनेश कुमार मीणा को हार्ट की गंभीर बीमारी (Head constable Dinesh meena has heart patient) है। अहमदाबाद के अस्पताल में जांच कराने पर हार्ट ट्रांसप्लांट की आवश्यकता जताई गई है। इस पर तीस से पैंतीस लाख रुपए\B खर्च आएगा। ऐसे में पुलिस कमिश्नरेट (Police commissionerate Jodhpur) के अन्य सिपाहियों ने पहल करते आर्थिक सहायता की (Policemen doing financial help to Heart patient Head constable) पहल की है। अब तक करीब एक हजार सिपाही व अन्य मित्र 14 लाख रुपए\B एकत्रित कर चुके हैं। (Policemen collect 14 lakh Rs for Heart Patient Head constable)
दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार मीना को तीन साल पूर्व बीमार हुआ था। अस्पताल में जांच कराने पर हार्ट में इंफेक्शन होने का पता लगा था। चिकित्सकों की दवाइयों से स्वास्थ्य में सुधार हो गया। इस बीच, कुछ समय पहले हार्ट में फिर तकलीफ हुई। स्थानीय अस्पताल व चिकित्सक से जांच कराई गई तो हार्ट में इंफेक्शन अधिक फैलने का पता लगा।
पत्नी भी कांस्टेबल
फिर हेड कांस्टेबल ने अहमदाबाद के निजी स्पताल में जांच करवाई, जहां हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने की जरूरत जताई गई। जिसके लिए हार्ट की व्यवस्था करने के साथ ही तीस से पैंतीस लाख रुपए खर्चा बताया गया। यह खर्च वह वहन करने की स्थिति में नहीं है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी भी पुलिस कमिश्नरेट में कांस्टेबल है।
वॉट्सऐप पर मुहिम
दिनेश को गंभीर बीमारी होने का पता लगते ही पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल मदद को आगे आने लगे। उन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप पर मदद के संबंध में संदेश वायरल कर आर्थिक सहायता करने की अपील की। इस संदेश में दिनेश कुमार का नाम व बैंक खाता नम्बर की डिटेल्स भी दी गई। परिणामस्वरूप चार-पांच दिन में सिपाहियों के साथ ही कुछ निजी लोगों ने इलाज के लिए हेड कांस्टेबल के बैंक खाते में ऑनलाइन 14 लाख रुपए जमा करवा दिए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NWOI1rR
0 comments:
Post a Comment