Furniture: नॉक डाउन फर्नीचर का बढ़ा ट्रेंड, केडी फर्नीचर के बारे में जानने के लिए पढ़े खबर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Furniture: जोधपुर. बढ़ती जनसंख्या व छोटे मकानों में अपनी लाइफ स्टाइल के हिसाब से रहना एक चुनौती बन गया है, लेकिन इस समस्या का काफी हद तक हल निकल गया है। अब आरामदायक जिन्दगी जीने के लिए कई विकल्प सामने आए है। ऐसे में जोधपुर के लोगों की अब कम जगह में मल्टीपर्पज फर्नीचर पसंद बनती जा रही है। जो न केवल कम जगह घेरते हैं, बल्कि दिखने में आकर्षक भी होते हैं। ऐसे फर्नीचर को नॉक डाउन (केडी) फर्नीचर कहा जाता है। जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक लकड़ी के कलात्मक हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के साथ केडी फर्नीचर का भी उत्पादन कर रहे है। इनमें पलंग, चेयर, टेबल, सोफा, डायनिंग टेबल आदि कई उत्पाद हैं, जो मल्टीपर्पज काम में लिए जा रहे है।

यूथ का ज्यादा रुझान
यूथ फर्नीचर की इस नई स्टाइल का काफी दीवाना है। जोधपुर में पढ़ाई व जॉब के लिए रह रहे यूथ केडी फर्नीचर ही पसंद कर रहे हैं। केडी फर्नीचर एक तरह से फोल्डिंग फर्नीचर होते है और सभी पार्ट्स खोलकर वापस बंद किए जा सकते हैं। ये ज्यादा भारी नहीं होते है। इस वजह से केडी फर्नीचर को सूटकेस में डालकर एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से ले जाया जा सकता है।

घरेलू मार्केट में सप्लाई व एक्सपोर्ट भी हो रहा
जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों के अनुसार यहां के अधिकांश निर्यातक हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के साथ केडी फर्नीचर का काम भी कर रहे है। जोधपुर से केडी फर्नीचर देश सहित विदेशों में निर्यात हो रहा है। ट्रांसफरेबल जॉब वाले लोग, बहुमंजिला इमारतों, फ्लेट्स में रहने वाले लोग केडी फर्नीचर को ही तरजीह दे रहे है। वहीं, जोधपुर के युवा हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक भी मांग के अनुसार केडी फनी्रचर का उत्पादन व निर्यात में दिलचस्पी दिखा रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MfdhqGc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment