क्या है घासी प्रकरण?

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 डांगियावास के पड़ौसी गांव बीसलपुर में पानी की रपट बहती है। आज सुबह इस रपट में  घासी मेघवाल नामक आदमी उसमे तैरने के लिये  कूद गया। और फिर वो किसी को दिखाई नही दिया । और उस समय किसी ने देखकर ये खबर फैला दी। दोपहर के बाद पूरा प्रशासन वहां पहुंच गया। जिसमे SDM, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रीतिनिधि और तो और विधायक जी भी वहां पहुंच गए।और गोताखोरो की मदद से घासी को ढूंढा जाने लगा।  शाम तक घासी की खबर नही लगी।

और पूरे दिन आसपास के गांवों के सारे लोगो का लवाजमा वहां पर लगा रहा। घासी के डूबकर मरने की खबर चारो ओर फैल गयी। और विधायक जी ने तो सरकारी फण्ड से मदद देने का आश्वासन भी दे दिया। पर यकायक शाम को घासी के अपने घर पर होने की खबर आती है। और ये वाक्या एकदम रोचक वाकये में तब्दील हो जाता है।

सुनने में आ रहा है कि घासी अच्छा तैराक है। और रपट में कूदने के बाद पानी के अंदर ही तैरते हुए सड़क से काफी दूर आगे जाकर बाहर निकल गया। और फिर अपने घर जाकर सो गया। और उधर पीछे लोग उसको देख नही पाए और घासी के डूबने की खबर फैला दी फैला दी की घासी पानी मे डूब गया है। 


Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment