दो बच्चों की मां कंचन ने बुलंद हौसलों से हासिल की कामयाबी, जाने कैसे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जयकुमार भाटी/जोधपुर. कहते है सपने उन्ही के पूरे होते हैं, जिनके सपनों में जान होती हैं। ऐसे ही बुलंद हौसले से उड़ान भरी जोधपुर की मिसेज इंडिया यूनिवर्स ग्लोब कंचन सोलंकी ने। बचपन से मॉडलिंग के सपने देखने वाली कंचन को परिवार की खातिर शादी करनी पड़ी और दो बच्चों की मां बन गई। लेकिन सपने देखना बंद नहीं किया और विभिन्न कठिनाइयों से संघर्ष करते हुए अपने सपने को साकार कर दिखाया।

ऐसे हुई शुरुआत
कंचन बताती है कि लोगों को लगता है कि शादी के बाद कोई करियर नहीं होता है। लेकिन मैंने अपना करियर शादी और दो बच्चे होने के बाद शुरू किया। मॉडलिंग व एक्टिंग में शादी के बाद करियर की शुरुआत करना बहुत ही मुश्किल है। इसमें आपके सामने बहुत सारे प्रतिभागी आते है, जिनसे मुकाबला करना आसान नहीं है। मुझे अपने परिवार व पति का सपोर्ट तो मिला लेकिन वो भी इतना आसान नहीं था। मैंने शुरुआती दिनों में सभी की नाराजगी व गुस्सा सहन किया। फिर धीरे-धीरे अपने स्नेह से सभी का दिल जीता और मुझे अपने सपने पूरे करने की इजाजत मिली। कंचन का मानना है कि मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी होती है और कठिनाइयां व संघर्ष सफलता की दूसरी सीढ़ी होती है। इसी तरह मैंने भी बहुत कठिनाइयों का सामना किया। जिसमें कभी-कभी ऐसा लगता था कि सबकुछ छोड़कर पीछे हट जाए, लेकिन फिर हिम्मत करके खुद को आगे बढ़ाने का निर्णय किया।

मॉडलिंग के साथ कर रही एक्टिंग
मॉरीशस में आयोजित मिसेज इंडिया यूनिवर्स ग्लोब 2019 का खिताब जितने वाली कंचन ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स ग्लैमरस 2019 व मिसेज इंडिया फिटनेस दिवा 2018 का ताज पहनने सहित विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। वे वर्तमान में एक्टिंग में अपना भाग्य आजमा रही है। 'दिल के माँझे' हिंदी सांग में लीड रोल करने वाली कंचन के राजस्थानी व पंजाबी कई सांग तैयार हो रहे है। जिनमें वे प्रमुख भूमिका निभा रही है। कंचन भविष्य में टीवी सीरियल, वेब सीरीज व फिल्मों में काम करना चाहती है। जिसमें उन्हें अपने पति के साथ परिवार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IqOJatg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment