जोधपुर।
देवनगर थाना पुलिस (Police station Devnagar) ने मोटरसाइकिल चोरी (bike stolen) के मामले में गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बाइक चोरी की तीन वारदातें कबूल की। वहीं, इनसे चोरी के 11 मोबाइल बरामद (11 mobile recovered from bikt thieves) किए गए।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गत 23 जुलाई को अभिषेक नगर के गणेश विहार निवासी जोराराम पुत्र जुगताराम पटेल और 26 जुलाई को मसूरिया में बालाजी हिल रोड निवासी सांवरलाल पुत्र पूनाराम प्रजापत की बाइक घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। सांवरलाल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की गई और संदिग्धों से पूछताछ के बाद चौपासनी में पठानकोट की सूरज बस्ती निवासी गजेन्द्र सियोता (22) पुत्र किशोर कुमार वाल्मिकी और अम्बेडकर कॉलोनी निवासी मोहित उर्फ कालू (22) पुत्र बबलू वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने जोराराम और सांवरलाल की मोटरसाइकिल के अलावा एक अन्य बाइक चोरी करना कबूल किया। वहीं, इनकी निशानदेही से चोरी के 11 मोबाइल बरामद किए गए। जो अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए थे।
फैक्ट्री में दो ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर चोरी
बासनी औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण में पशु आहार फैक्ट्री के सामने िस्थत एक अन्य फैक्ट्री में बिजली के दो ट्रांसफार्मर से चोरों ने कीमती कॉपर वायर चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि राम मोहल्ला निवासी नरपतसिंह की पशु आहार फैक्ट्री के सामने सांखला उद्योग नामक फैक्ट्री है। गत 26 जुलाई की रात चोर दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुसे। सीसीटीवी कैमरों के तार काटे। फिर 315 केवीए व 630 केवीए के ट्रांसफार्मर से सभी कॉपर वायर चुरा लिए। वहीं, 3150 केवीए के ट्रांसफार्मर से भी कॉपर वायर चुरा लिए। दूसरे दिन फैक्ट्री मालिक को चोरी का पता लगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FGU1tb9
0 comments:
Post a Comment