पीटीईटी परीक्षा में 89% उपस्थित, जानिए कब आएगा परिणाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के करीब 1400 बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड व बीए बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET-2022) का आयोजन रविवार सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक किया गया। प्रदेश में 1558 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा के लिए पंजीकृत 5 लाख 44 हजार 470 परीक्षार्थियों में से करीब 59 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 89.15 फीसदी अनुपस्थिति रही। सर्वाधिक 93.31 परीक्षार्थी दौसा में आए। सर्वाधिक कम अभ्यर्थी जालोर में 84.35 प्रतिशत परीक्षा देने पहुंचे। जालोर में दो डमी परीक्षार्थी पकड़े गए। जिले के आहोर परीक्षा केंद्र पर प्रहलाद राम और रोशनी कुमारी के स्थान पर कोई और परीक्षा दे रहा था। उदयपुर में शरद सुथार के स्थान पर एवजी परीक्षााथीZ पकड़ा गया। मारवाड़ में सर्वाधिक अनुपस्थिति रही।

पीटीईटी का परीक्षा परिणाम अगले महीने घोषित होने की संभावना है। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में स्नातक परीक्षाएं चल रही है। दूसरी तरफ सीबीएसई ने भी 12वी का परिणाम जारी नहीं किया है। ऐसे में परीक्षा आयोजक जोधपुर का जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय चाहकर भी जल्दी परिणाम जारी नहीं कर सकता।

उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने परेशान हुए शिक्षक
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों से आए शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जोधपुर में 88 परीक्षा केंद्र थे। उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय मगरा पूंजला में केंद्र बनाया गया। वहां केवल एक ही काउंटर होने से प्रत्येक परीक्षा केंद्र को दस मिनट का समय लग रहा था। उमस के मारे शिक्षक परेशान हो गए। कुछ ने विरोध प्रकट किया तो कॉलेज प्रशासन ने कहा कि उनके पास इतना ही स्टाफ है।

चार वर्षीय पाठ्यक्रम में सर्वाधिक अनुपस्थित
परीक्षा ----------- पंजीकृत---उपस्थित----अनुपस्थित-----प्रतिशत
2 वर्षीय पाठ्यक्रम -- 379626 ---342837---36789 --- 90.30
4 वर्षीय पाठ्यक्रम -- 164844 ---142604--- 22240 --- 86.50



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QwqaNv1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment