Gajendra Singh Dahiya
जोधपुर. मरुधरा खेलकूद विकास संस्थान और शाला क्रीड़ा संगम गोशाला मैदान के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को गोशाला मैदान में विशाल योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं, राजनेता और समाज सेवी लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, पार्षद धनराज मकवाना विशेष रूप से उपिस्थत हुए। संस्थान के अध्यक्ष रवि गहलोत ने बताया कि योगाचार्य गजराज सिंह शेखावत, दीपमाला भण्डारी, आशा कच्छवाह के निर्देशन में योगा आयोजित किया गया। कोच राकेश देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महामन्दिर आर्य वीरदल के छात्रों ने अपना विशेष पिरामिड बनाया।
कार्यक्रम में प्रहलाद बजाज, मुकेश गहलोत, शिवदान सिंह, राधेश्याम सांखला, ललिता जाटोलिया, विजयसिंह, सुमन कच्छवाह, दीपमाला, आशा, धीरज, मकवाणा, रवि डागा, नरेश मकवाणा, दिनेश सिंह सोलंकी, रणवीरसिंह सिसोदिया, विजयसिंह भाटी, अखिल गुप्ता, अनिल सिंह, गौरव दवे, गणपतसिंह परिहार, राजेश करवा, लक्षमण गहलोत, जुगल पंवार, पवन निकुब, नितेश शर्मा, गौरव राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत की इस महान परंपरा को पूरे विश्व में स्थापित करते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित कराने का महान कार्य किया है। योग वो परम्परा है जिससे पूरे विश्व को बिना किसी भेदभाव, जाति, धर्म ,सम्प्रदाय के भेद के एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। गहलोत ने आमजन से अपील की कि हर नागररिक को नियमित रूप से योगाभ्यास से जुड़ना चाहिए जिससे आमजन दीर्घ आयु प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी नागरिकों को इस अवसर पर योग दिवस की शुभकामनाएं भी दी और आव्हान किया कि 21 जून को वे अपने नजदीकी सेन्टर पर पहुंचकर इस महान कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7xSKw4y
0 comments:
Post a Comment