जोधपुर. स्वास्थ्य व फिजिकल फिटनेस को लेकर जागरुकता लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सरस दूध की बिक्री के आंकड़े देखें तो जनता न तो फैट फ्री दूध को पसंद कर रही है और न ही अधिक फैट वाले गोल्ड दूध की चाहत है। स्किम्ड मिल्क की बिक्री केवल 2 प्रतिशत है। इसमें 0 प्रतिशत फैट होता है जबकि एसएनएफ कंटेंट गोल्ड दूध के लगभग समान ही 8.8 प्रतिशत होता है। सरस सहित अन्य डेयरी ने यह फैट फ्री दूध उम्रदराज लोगों, बुजुर्गों, रोगियों और मोटापा कम करने के लिए निकाला था लेकिन अभी तक इसे लोगों द्वारा पसंद नहीं किया जा रहा है। यह कीमत भी करीब आधी है। गोल्ड दूध जहां 56 रुपए किलो है वहीं स्किम्ड मिल्क 28 रुपए किलो ही मिल रहा है।
आधी बिक्री टोंड मिल्क की
दूध मौटे तौर पर पांच प्रकार का है। इसमें टोंड मिल्क, डबल टोंड मिल्क, स्टैंडराइज्ड मिल्क्, गोल्ड मिल्क और स्किम्ड मिल्क है। सर्वाधिक बिक्री 3 प्रतिशत फैट वाले टोंड मिल्क की है जो कुल दूध का 47 प्रतिशत तक बिकता है।
खिलाड़ी व बच्चे भी नहीं पीते गोल्ड दूध
गोल्ड दूध में सर्वाधिक वसा 6 प्रतिशत, एसएनएफ सर्वाधिक 9 प्रतिशत होता है। यह खिलाडिय़ों, छोटे बच्चों व किशोरों के लिए लाभदायक होता है लेकिन इसकी बिक्री भी कम ही है। सरस डेयरी केवल आठ प्रतिशत गोल्ड दूध की बिक्री कर पाती है।
सर्वाधिक वसा व प्रोटीन गोल्ड दूध में
दूध के प्रकार ------वसा----एसएनएफ----- भाव प्रति किलो
टोंड मिल्क ----- 3 ------- 8.5 ------- 44
डबल टोंड-------1.5-------9-------38
स्टैंडराइज्ड-------4.5-------8.5-------48
गोल्ड मिल्क------ 6 -------9 -------56
स्किम्ड मिल्क----- 0 ------- 8.5 ------- 28
एसएनएफ कंटेेंट का अर्थ सॉलिड नॉट फैट यानी दूध के ठोस पदार्थ से है। इसमें प्रोटीन, विटामिन डी, के सहित अन्य मिनरल्स होते हैं।
प्रतिदिन 43 हजार लीटर दूध बेचती है सरस डेयरी
दूध ----------बिक्री लीटर में ---- प्रतिशत में
टोंड मिल्क ----- 20000 ----- 46.5
डबल टोंड-------7000 ----- 16
स्टैंडराइज्ड------- 12000----- 28
गोल्ड मिल्क------ 3000 ----- 8
स्किम्ड मिल्क----- 1000 ----- 2.32
------------------------
शुरुआत में केवल टोंड मिल्क निकलता था इसलिए लोगों का रुझान आज भी टोंड की तरफ ही अत्यधिक है। स्किम्ड मिल्क लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए निकाला गया था लेकिन अभी तक इसकी उतनी बिक्री नहीं हो पाती है।
सुधीर शर्मा, महाप्रबंधक, सरस डेयरी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/S5GYiCR
0 comments:
Post a Comment