Wanted accused : दस लाख के जेवर चुरा भागा युवक आठ साल बाद ऐसे आया पकड़ में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
एयरपोर्ट थाना पुलिस (Police station Airport) ने दस लाख रुपए की चोरी (10 lakh rupees ornaments stolen) और धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में लम्बे समय से फरार दो आरोपियों (2 wanted accused arrested) को बुधवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी दिलीप खदाव (SHO Deelip Khadav) ने बताया कि वर्ष 2015 में इन्द्रा कॉलोनी िस्थत मकान से दस तोला सोना, चांदी व आभूष्ज्ञण चुरा लिए गए। इस संबंध में सांसी कॉलोनी निवासी कालूराम सांसी की पहचान की गई थी, लेकिन वह घर से गायब हो गया था। उसने मोबाइल भी बंद कर लिए थे। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर रखा था।इसके बावजूद आरोपी नाम-पते बदलकर रहने से पकड़ में नहीं आ पा रहे थे। आरोपियों के संबंध में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात रातानाडा की सांसी कॉलोनी निवासी कालूराम उर्फ डोटलो (30) पुत्र गोकलराम सांसी को गिरफ्तार किया।
उधर, पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पांच साल से फरार पाबुपूरा निवासी विकासचन्द्र पुत्र आइदान नायक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी कर रखा था।
पुलिस की इस कार्रवाई में थानाधिकारी दिलीप खदाव के निर्देशन में एएसआइ बाबूलाल, हेड कांस्टेबल ओमसिंह, शिवदानराम, कांस्टेबल हिम्मतसिंह और विश्वास शामिल थे।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UmSb3Xy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment