Jweller died : भीषण हादसे में ज्वैलर की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
बोरानाडा थानान्तर्गत (Police station Boranada) पाल गांव में मेला रोड (Pal Village Mela Road) पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक बाइक सवार ज्वैलर की मौत (Jweller Died in road accident) हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन श्रमिकों के चोटें आईं। (Three labour died in road accident)
पुलिस के अनुसार खेमे का कुआं निवासी सुगनलाल (52) पुत्र लालचंद सोनी सोने-चांदी के आभूषण बनाने का कार्य करते थे। वो बुधवार रात मोटरसाइकिल पर अपने साले के पास आभूषण लेने के लिए जा रहे थे। पाल मेला रोड पर सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। सामने वाली बाइक की रफ्तार तेज होने से सुगनलाल के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आईं। आस-पास के लोगों ने सोनी को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। रात को शव मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के भाई देवीलाल ने गुरुवार को मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एएसआइ सुरेन्द्रसिंह ने परिजन के आग्रह पर बगैर पोस्टमार्टम शव सुपुर्द कर दिया।
उधर, दुर्घटना करने वाली मोटरसाइकिल पर सवार तीनों श्रमिकों के भी चोटें आईं। हालांकि तीनों जने फिलहाल पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। न ही वे अस्पताल में मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
बस का इंतजार कर रहे युवक की मौत
उधर, मथानिया थानान्तर्गत मांडियाई सर्कल से तिंवरी रोड पर बस का इंतजार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट से घायल युवक की मथुरादास माथुर अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार ओसियां थानान्तर्गत खाबड़ा में विष्णु नगर निवासी श्रवण गत 28 जून को मांडियाई सर्कल से तिंवरी रोड पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफतार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया था। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामेश्वरलाल की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FlcsozA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment